Breaking News
recent

राजस्थान के हिण्डौनसिटी के इस स्कूल को एक शताब्दी बाद पहली बार मिली महिला प्रधानाचार्य

हिण्डौनसिटी. हाई स्कूल के नाम से ख्यात एक सदी से अधिक पुराने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कमान पहली बार महिला प्रधानाचार्य को मिली है। शिक्षा विभाग ने शहर में शिक्षा के वटवृक्ष बने विद्यालय में गुरुवार को हाल ही में पदोन्नत हुई प्रतिभा शर्मा को प्र्रधानाचार्र्य पद पर पदस्थापित किया है।

विद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार 115 वर्ष के लम्बे अरसे में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक क्र्रमोन्नत हुए विद्यालय में करीब सौ संस्था प्रधानों की फेहरिस्त में पहली वाली बार में महिला संस्था प्रधान का नाम जुड़ा है।


आजादी से पूर्व ब्र्रिटिश शासन में वर्ष 1903 में चौपड़ सर्किल के पास राजकीय प्राथमिक विद्यालय के रूप में शिक्षा का मंदिर स्थापित हुआ।

दशकों तक विद्यालय में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर रहा। बाद में विद्यालय माध्यमिक और करीब चार दशक पहले उच्च माध्यमिक स्तर में क्रमोन्नत हुआ। व्याख्याता मुकेश सोलंकी ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न कार्यकालों में करीब सौ पुरुष संस्था प्रधानों ने प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक विद्यालय का संचालन किया है। पहली बार महिला को संस्था प्रधान को कमान मिली है।

पचास फीसदी महिला शिक्षिका
राजकीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नारी की बढ़ती भागीदारी की बानगी बना है। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में 48 सदस्यीय शैक्षिक स्टाफ में करीब 21 शिक्षिका हैं।

चार वर्ष पहले शुरु किया छात्राओं को प्रवेश
सहशिक्षा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार वर्ष पहले फिर से छात्राओं को प्रवेश मिलना शुरु हुआ है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलने पर करीब दो दशक तक छात्राओं ने प्र्रवेश नहीं मिला। व्याख्याता सुनील कुमार ने बताया वर्ष 2014 से फिर से विद्यालय में छात्राओं को प्रवेश देना शुरु किया गया है। वर्तमान में विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में 70 छात्राएं अध्ययनरत है।

निजी स्कूल जैसी सुविधाएं
व्याख्याता मुकेश सोलंकी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को निजी विद्यालयों की सी सुविधाएं मुहैया कराई हुई है। शुद्ध पेेयजल के लिए आरओ संयंत्र भी लगाया हुआ है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.