Breaking News
recent

सउदी अरब के शेख की राजकुमारी ऊंट पर बैठ इसलिए बोली-सनम तुने यह क्या कर दिया...

मंडावा (झुंझुनूं).

पीले शूट में सजी राजकुमारी। ऊंट की सवारी और दूर-दूर तक फैले धोरे। ऐसे में भला कोई खुद को दीवाना होने से कैसे रोक सकता है। सऊदी अरब के शेख ये राजकुमार कुछ इस कदर धोरों की दीवानी हुई कि ऊंट पर बैठकर धोरों की सैर ही कर डाला। बेहद खूबसूरत इस राजकुमारी को राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंडावा के लोग देखते रह गए।

दरअसल ये कोई रियल लाइफ राजकुमार और शेख नहीं बल्कि रील लाइफ के हैं। बॉलीवुड की पसंद बन चुके मंडावा में यह गाने की शूटिंग का सीन था। मंडावा में मंगलवार को विभिन्न स्थलों पर एलबम के गाने फिल्माए गए।

मरीन ब्रॉस एंड सेवन नॉट स्टूडियो के बैनर तले निर्माणाधीन एलबम 'सनम' के गाने के सीन मंडावा में फतेहपुर बाइपास स्थित रेतीले धोरों में करीब तीन घंटे तक शूट किया गया।

rajkumari

डायरेक्टर मुकेश वशिष्ठ के निर्देशन में शूट किए जा रहे गाने में कलाकार सोनू अनुराग सऊदी अरब के एक शेख की भूमिका हैं, वे सफेद लिबास में हैं, वहीं अभिनेत्री किरण आहूजा राजकुमारी बनी हैं, जो पीले डे्रस में बेहद खूबसूरत लग रही है। शेख उसे धोरों की सैर करवाने लिए लेकर आता है।

शेख और राजकुमार धोरों में भ्रमण कर रहे होते हैं तभी गाने के बोल गूंजते हैं 'सनम तुने यह क्या कर दिया। ऐसी दुनिया देखकर मेरा मन खिल उठा'। गाने की सीने विभिन्न एंगले से फिल्माए गए। ड्रोन कैमरे का भी शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किया गया। कैमरामैन अमित पराशर एवं मैकअप मैन रोहित सैन थे। इस गाने में स्थानीय कलाकार भोलाराम, राजेंद्र सोहू आदि को भी काम दिया गया। शूटिंग देखने के लिए लोग उमड़े।

 

READ MORE AT

1. सीकर के ये भाई-बहन हैं देश के सबसे वजनी बच्चे, एक बार फिर इसलिए आए चर्चा में

2. शेखावाटी एजुकेशन सिटी डूंडलोद के चेयरमैन शीशराम रणवा की गिरफ्तारी के बाद उजागर हुआ करोड़ों रुपए का यह खेल



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.