उदयपुर. सिक्स डी से चयनित लेवल-एक के शिक्षकों की शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवद्र्धन विलास में काउंसलिंग हुई, जिनका पदस्थापन माध्यमिक शिक्षा विभाग में होगा। प्रताप जयन्ती एवं ईद पर शिक्षकों ने दिनभर कतारों में धक्के खाए। काउंसलिंग के लिए सुबह नौ बजे से विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों का आना शुरू हो गया था। टीएसपी में 243 और नॉन टीएसपी में 24 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। इनका सेटअप परिवर्तन हुआ है।
इधर, चौहान ने रुकवाई काउंसलिंग
पंचायतराज कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने काउंसलिंग को रुकवाया, लगातार हो रही सूचियों में गलतियों को ठीक करवाया। इसके बावजूद कई गलतियां रह गई हैं। चौहान ने बताया कि सिक्स डी के तहत हो रही भर्तियों में बीईईओ को सूचियां पुन: संधारित करनी होगी। डीईओ ने सभी बीईईओ को सूचियां परिवेदना निस्तारण के बाद फिर से देने के आदेश जारी किए हैं।
READ MORE: यौन शोषण के आरोप में घिरे दाती मदन काे लेकर गृहमंत्री कटारिया का बड़ा बयान, आसाराम पर भी बाेले
ये गलतियां, बाद में करवाई ठीक
-विधवाओं के नाम नीचे थे, जिन्हें परिवेदनाओं के माध्यम से ऊपर लिया गया।
-कई शिक्षकों की ज्वाइनिंग तिथि गलत थी, जिसे सही करवाया गया।
-कई ऐसे शिक्षक थे, जिनकी सिक्स डी पहले हो चुकी थी, लेकिन वे एकल शिक्षक थे, इसलिए उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था, बाद में उनके नाम हटाए गए।
READ MORE: सूने मकान से सामान चोरी
सिन्दु. गांव में शुक्रवार रात को चोर सूने मकान का ताला तोडकऱ घरेलू सामान ले गए। जानकारी के अनुसार सिन्दु गांव निसासी राजू नाई के सूने मकान का चोरों ने ताला तोडकऱ बर्तन व पंखा सहित घरेलू सामान चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों ने मकान मालिक राजू नाई को दी। जिस पर राजू ने घर पहुंचकर देखा तो बर्तन, टेबल पंखा व चांदी की पुतली घायब मिली। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर कर रखा था।





No comments:
Post a Comment