जालोर. मनरेगा तथा मंत्रालयिक कार्मिक संघ की ओर से चल रहे सामूहिक धरने में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्मिक संघ के अध्यक्ष भंवर मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से मांगे नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके कनिष्ठ तकनीकी सहायक सोम माथुर, एमआईएस भीमाराम, दिनेश चौधरी, लेखा सहायक दिनेशसिंह, प्रकाश सोलंकी, मुकेश, सुरेश, रियाज खान, रोजगार सहायक शैलेन्द्रसिंह, मंजीतसिंह, सुलेमान, जेताराम, बाबूलाल, ओमप्रकाश, भंवर मीणा, कनिष्ठ लिपिक अशोक कुमार, महेन्द्र कुमार, साधना शर्मा, संतोष कुमारी, विनोद कुमार, जैतमालसिंह सहित कई जने मौजूद थे।
आहोर. पंचायत समिति मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कार्मिकों व मंत्रालयिक कार्मिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार का भी जारी रहा। कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर मनरेगा व मंत्रालयिक कार्मिकों ने राज्य सरकार की ओर से जारी अनुबंध समाप्ति के आदेश का विरोध जताया। इस मौके मनरेगा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गणेशाराम, भरतकुमार शर्मा, भगवानाराम, जोराराम, रितेश सक्सेना, फूलाराम, भुबाराम, रविन्द्रसिंह राठौड़, नरेन्द्रसिंह, रमेशकुमार, दिनेश गुर्जर, दिनेश सुथार, गिरधारीसिंह, शांतिलाल, गोमाराम समेत कई कार्मिक मौजूूद थे। इधर, गोदन ग्राम पंचायत के सरपंच निम्बाराम चौधरी ने मनरेगा व मंत्रालयिक कार्मिकों के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया।
सांचौर. महानरेगा कार्मिकों व संविदा कार्मिकों धरना पंचायत समिति मुख्यालय के समक्ष शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान संविदाकर्मियों ने राज्य सरकार पर समस्याओं को जानबूझकर अनदेखा करने का आरोप लगाया। वहीं सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि महानरेगा कार्मिक, संविदा कार्मिक व मंत्रालयिक कर्मचारी लम्बे समये मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार सुनवाई नहीं कर रही है जो उनके साथ अन्याय है। इस दौरान प्रेमाराम, सुरेश कुमार व गणपतलाल सहित कई जने मौजूद थे।
सायला. नरेगा कर्मियों व मंत्रालयिक कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने रैली व धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्मिकों ने कहा कि उनकी वाजिब मांगें नहीं मानने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके मंत्रालयिक कर्मचारी संघ से भूराराम गुजरियावत, कृष्णकुमार, मदनगर्ग, कालूचंद, महानरेगा कार्मिक संघ से यातखान, महेन्द्रकुमार, राजूखान, गोविन्दंिसंह, भंवरसिंह आकवा, रमेशराव, कैलाशगर्ग, जोराराम, अशोककुमार, नाथूसिंह, बाबूखान, दिनेश राजपुरोहित, नेमाराम पटेल, बरिंगाराम व मोटसिंह समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment