Breaking News
recent

सीएम केजरीवाल को फिर जोर का झटका देने की तैयारी में कपिल मिश्रा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। एक समय पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सिर दर्द बन चुके आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा एक बार फिर से मुख्यमंत्री को बड़ा झटका देने वाले हैं। दरअसल, सियासी गलियारों में ये अटकलें तेज हो गई हैं कि कपिल मिश्रा बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने हाल ही में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को कपिल मिश्रा के आवास पर ये मुलाकात हुई है।

विजय गोयल ने कपिल मिश्रा के घर जाकर की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कपिल मिश्रा के घर पहुंचकर उन्हें भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया है। वहीं, कपिल मिश्रा ने स्पष्ट रूप से यह तो नहीं कहा कि वह भाजपा में कब शामिल होंगे, लेकिन गोयल के सामने और ट्वीट कर अपनी मंशा जरूर जाहिर कर दी। अब ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि कपिल मिश्र लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

केजरीवाल और कपिल मिश्रा के बीच है 36 का आंकड़ा
बताया जा रहा है कि विजय गोयल ने कपिल मिश्रा के घर जाकर मोदी सरकार के चार साल के कामकाज को रखा। विजय गोयल ने कपिल मिश्रा से कहा कि जो व्यक्ति भाजपा में आना चाहता है, उसका खुले दिल से स्वागत है। आपको बता दें कि कपिल मिश्रा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर मतभेद सभी के सामने उस वक्त खुलकर आ गए थे, जब कपिल ने सीएम केजरीवाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

कपिल मिश्रा का भाजपा से रहा है संबंध
दरअसल, कपिल मिश्रा की मां डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा भाजपा से पार्षद रहीं हैं और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के गठन के बाद पूर्वी निगम की पहली महापौर भी बनी थीं। तब कपिल मिश्र भी मां के साथ भाजपा में सक्रिय थे। बाद में वह आम आदमी पार्टी में चले गए और दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। पहली बार हार गए, जबकि दूसरी बार उन्हें जीत हासिल हुई थी।

कपिल मिश्रा को विजय गोयल ने बताया हीरा
वहीं, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा था कि कपिल मिश्र हीरा हैं। ऐसे मेहनती, समझदार, ईमानदार व बुद्धिमान व्यक्ति के लिए भाजपा के द्वार हमेशा खुले हैं। विजय गोयल, केंद्रीय मंत्रीकपिल मिश्र हीरा हैं। ऐसे मेहनती, समझदार, ईमानदार व बुद्धिमान व्यक्ति के लिए भाजपा के द्वार हमेशा खुले हैं।

कौरव इकट्ठा हो रहे हैं तो पांडवों को भी होना होगा

जवाब में AAP के बागी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि विजय गोयल जी का हमारे घर आने के लिए शुक्रिया। आपकी सादगी और संदेश से सभी बहुत प्रभावित हुए। जब कौरव इकट्ठे हो रहे हैं तो पांडव को भी एकजुट होकर राष्ट्र के विकास के लिए तैयार होना होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.