Breaking News
recent

पुलिस अपराधों पर लगाए अंकुश

बौंली. पुलिस थाने में शनिवार को सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ। इसमें थाना अधिकारी चंद्रप्रकाश ने आम जन की समस्याएं सुनकर निवारण की बात कही। बैठक में पुलिस जनभागीदारी कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार और रविवार को अलग-अलग ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित कर पुलिस द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आशीष मित्तल, वीरेंद्र सोगानी, दीपक जोशी, भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष कानजी मीणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम गोयल, गिर्राज मंगल , अजीज करारखानी, हनीफ पीटीआई, धूल सिंह नरूका आदि व्यापारी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।


बौंली. एसपी मामन सिंह के निर्देशन में पुलिस जनसहभागिता कार्यक्रम रविवार को बांस-टोरडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अटल सेवा केंद्र में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक होगा। पुलिस थाना बौंली द्वारा पुलिस जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


अग्नि पीडि़तों को सहायता राशि स्वीकृत
सवाईमाधोपुर . बौंली उप जिला कलक्टर ने शनिवार को अग्नि पीडि़तों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग की ओर से अग्नि पीडि़तों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि अग्नि पीडि़त हंसराज पुत्र रामनिवास गुर्जर निवासी नीमोद को 7 हजार 900 रुपए तथा मेघराज मीना पुत्र रामप्रसाद मीना निवासी बहनोली को 3 हजार 800 रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। सहायता राशि मिलने से परिजनों को मजबूती मिलेगी। परिवार का आवश्यक सामान जलने से उसे असुविधा हो रही है।


तार टूटने की समस्या से मिली निजात
खिरनी. कस्बे के मुख्य बाजार में बार-बार बिजली के तार टूटने की समस्या को देखते हुए विद्युत निगम ने तारों का बदलने का कार्य शुरू किया है। इससे तार टूटने की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर भार अधिक होने से आए दिन तार टूट कर गिर जाते थे। इस संदर्भ में कई बार शिकायत दर्ज कराई। कुछ दिन पहले अटल सेवा केंद्र में शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी को भी समस्या से अवगत कराया। इस पर निगम के कनिष्ठ अभियंता कपिल शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य बाजार के आजाद चौक से लेकर पुरानी बैंक की गली तक दस साल पहले लगे बिजली के तारों को हटाकर नए तार जोड़े गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.