Breaking News
recent

प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन

छोटीसादड़ी राजस्थान राज्य एवं भारत स्काउट व गाइड की ओर से गुलाबचंद मेवाडी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जा रहे अभिरूचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के अवलोकन अधिकारियों ने किया।इस अवसर पर प्रशिक्षार्थी बालिकाओं को विकास अधिकारी राजेन्द्र गुप्ता ने स्काउट गाइड अभिरूचि केन्द्र पर सीख रही विद्याओं को जीवन में अपनाने एवं दूसरों को भी प्रशिक्षण देने की सीख दी। विकास अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने सिलाई, मेहंदी, डांस की कक्षाओं का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश साहू भी मौजूद थे। शिविर संचालक छगनलाल साहू ने बताया कि बालिकाओं में श्रम के प्रति निष्ठा, आत्मविश्वास जगाने, उन्हें स्वावलम्बी बनाने एवं खाली समय के सदुपयोग की दृष्टि से राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड में अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 मई से 18 जून तक किया जा रहा है। शिविर में मेहंदी सिलाई ब्यूटी पार्लर पेंटिंग डांस में 403 बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही है। इन बालिकाओं को 9 दक्ष प्रशिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण दे रही है। शिविर में छगनलाल उपाध्याय, उदयलाल बलाई, सुनीता पाटीदार, सरोज खींची एवं गायत्री जोशी द्वारा शिविर में सहयोग दिया जा रहा है।
=======================================
आत्मनिर्भर होना सशक्तिकरण का सर्वोत्तम साधन
31 प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र दिए
प्रतापगढ.
बड़ोदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ में मंगलवार को ब्यूटी पार्लर के 30 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण का समापन जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। कलक्टर ने ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार से जोड़ा जाना आवश्यक है। जो लोग पढ़े लिखे है वे अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास करे। जो कम पढ़े लिखे है या फिर नौकरी के इच्छुक नहीं है उनके लिए स्वरोजगार जीवनयापन का उत्तम साधन है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी गयी बातें तथा अपने अनुभवों के बारे में बताया और कहा कि यहां का प्रशिक्षण तथा सुविधाए नि:शुल्क होने के साथ ही उत्कृष्ट भी है। संस्थान निदेशक प्रेम कुमार कन्सारा ने संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों व प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में बताया। संस्थान की ट्रेनिंग कोर्डिनेटर डॉ अनीता बोराना ने आभारव्यक्त करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द अपने व्यवसाय को प्रारम्भ करे। वित्तिय परामर्शदाता अशोक कुमार यादव ने संस्थान में चल रहे वितिय साक्षरता एव ऋण परमर्श केन्द्र की कार्यविधि के बारे में जानकारी दी। जिला कलक्टर ने 31 प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने संस्थान में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन गिरवर आमेटा ने किया। इस अवसर पर संस्थान कर्मचारी स्वाति जैन, ओम प्रकाश, सीमा टेलर
===============================================



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.