Breaking News
recent

दास्तां-ए-जुनून : शेखावाटी के इस बेटे ने कई परेशानियों के बाद भी नहीं मानी हार, पायलट बन मुकाम किया हासिल

मलसीसर. मलसीसर उपखण्ड के जाबासर गांव में कायमखानी परिवार में 14 मार्च 1988 को जन्में शोएब खान का इंडिगो एयर लाईन में पायलट के पद पर चयन हुआ है। सेना से ताल्लुक रखने वाले कायमखानी परविार के शोएब खान की प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के सेंट एन्सलम स्कूल में हुई। इसके बाद अमेरिका के सिएटल सिटी में वर्ष 2008 में विंग अलॉफट फ्लाइंग स्कूल में ज्वाइन किया एवं 2009 में अन्तराष्ट्रीय कॉमर्शियल पायलट का लाईसेंस हासिल किया। अमेरिका से आने के बाद महर्षि दयानन्द कॉलेज से स्नातक किया। जाबासर के शोएब खान की इस उपलब्धि पर गांव व परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

 


एयर लाइन्स में मंदी के चलते शोएब ने आईटीआई कॉलेज शुरू किया
एयर लाइन्स में मंदी के दौर के चलते पायलट की मांग कम हो जाने की वजह से शोएब ने ब्यावर में आईटीआई कॉलेज भी शुरू किया था। इसी दौरान इन्होने इंडिगो, एयर विस्तारा व जेट ऐयरवेज की परीक्षा व इंटरव्यू भी दिया था। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आखिर गत छह माह से दिल्ली में रह कर कठोर परिश्रम कर इंडिगो एयर लाईन्स में पायलट पद के लिए अपना स्थान पक्का कर कायमखानी समाज में पहला पायलट बनने का गौरव प्राप्त किया।

 

 

 

दादा कर्नल हासम अली खान से मिली प्रेरणा
शोएब का पायलट बनने की प्रेरणा अपने दादा कर्नल हासम अली खान से मिली जो सेना मेें बतौर कर्नल के पद पर रहकर देश की सेवा कर चुके है। कर्नल हासम खान भी मात्र 16 वर्ष की आयु में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती होकर कर्नल के पद तक पहुंचे थे।

 

 

सी एस परीक्षा केन्द्र बना
झुंझुनूं. शहर के एस. एस. मोदी विद्या विहार में 1 से 10 जून तक आयोजित होने वाली सीएस परीक्षा का केन्द्र होगा। प्राचार्य व परीक्षा प्रभारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि सीएस परीक्षा में 450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह 09 से 12 बजे तक रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.