Breaking News
recent

इस राह पर दो कदम आप भी चलकर तो देखो, बदल जाएगा जीने का तरीका

सवाईमाधोपुर. जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिले भर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से योग शिविर आयोजित किए गए। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान पर हुआ। इसमें जिला कलक्टर पीसी पवन, पुलिस अधीक्षक मामन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन आदि मौजूद थे। ठींगला स्थित राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महिला पतंजलि योगपीठ की मीना शर्मा ने योग व विभिन्न आसनों की जानकारी दी। योग सेवा दल समिति की ओर से परमहंस आश्रम में प्रशिक्षक राजेश सैनी ने योग कराया।

शहर के ठठेरा कुण्ड स्थित प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में योग कराया। लहसोड़ा के राउमावि में योग शिविर हुआ। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने योगाभ्यास कराया। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय में योग दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य, प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों ने खेल मैदान में योग व्यायाम किए। खिलचीपुर में योग दिवस पर कई योगासन कराए व प्रतियोगिताएं हुई। प्रधान सूरजमल बैरवा, सरपंच सावित्री देवी, विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा, प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीना, दाऊदयाल शर्मा, गजेन्द्रपाल के आतिथ्य में योग दिवस मनाया गया।

इसी प्रकार घुड़ासी रोड पर योगी नाथ समाज की ओर से योग साधना केन्द्र एवं छात्रावास का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान जयपुर से हुक्कमसिंह, हिण्डौन डॉ.प्रेमसिंह योगी, करौली सरपंच निर्मलकुमार, जितेन्द्र सिंधी, हरियप्रसाद योगी आदि मौजूद थे। इसी प्रकार राउमावि अजनोटी में मुख्य योग प्रशिक्षक डमरूदयाल शर्मा एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मुकेश शर्मा ने योगाभ्यास कराया।

आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय कुस्तला में व्याख्याता नरेन्द्र सिंह चौधरी ने स्टाफ व छात्राध्यापिकाओं को योगाभ्यास कराया। इसीप्रकार आरपीएफ कर्मियों की ओर से भी योग शिविर आयोजित किया गया।


भगवतगढ़. गंभीरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शारीरिक शिक्षक राजेश वर्मा ने योग करवाए। इसी प्रकार लोरवाड़ा, जटवाड़ा कलां, सुनारी, भगवतगढ़, आदलवाड़ा कलां आदि में भी योग किया।


बहरावण्डा खुर्द. कस्बे सहित खण्डेवला व क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में योग शिविर हुआ। कस्बे में योग प्रशिक्षक लटूर लाल माली ने योग कराया। खण्डेवला में सुमेर सिंह शेखावत ने योग करवाया।


भाड़ौती. उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम में सरपंच रजनी देवी, पीएचसी अधिकारी डॉ. रामफूल मीणा, प्रिंसिपल श्रीफूल मीणा सहित कई ने योगाभ्यास किया।


बालेर. बालेर , रेडावद, कोसरा, चित्तोला, बहरावण्डा कलां, अक्षयगढ, सिंगोर आदि सभी ग्राम पंचायत स्तर पर योग करवाए। बालेर में आदर्श विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य रामजीलाल शर्मा व शारीरिक शिक्षक रामजीलाल मीणा, कोसरा में शारीरिक शिक्षक सीताराम प्रजापत ने योग करवाया। बहरावण्डा कलां थाने पर थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी ने जवानों को योग करवाया।


चौथ का बरवाड़ा. चौथ माता ट्रस्ट सदस्य शक्तिसिंह बनवीर सिंह, घनश्याम जैन द्वारा योगाभ्यास करवाया। इस दौरान एसडीएम युगांतर शर्मा, तहसीलदार नाथूलाल मीना,बीडीओ बृजलाल मीना समेत कई मौजूद थे।


मित्रपुरा. कस्बे में राउमावि में प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र कोली व लोगों ने योगाभ्यास किया। कुटका, उदगांव मोरन, मझेवला, बोरखेड़ा सहित युवा क्रांतिकारी टीम की ओर से योग करवाया गया।


खिरनी. राउमावि में योग गुरु सुरेश चंद शर्मा ने योग करवाया। इस मौके पर चिकित्सक हरकेश गुर्जर, चौकी प्रभारी जबर सिंह, चंद्रमोहन रैगर सहित कई मौजूद रहे।


शिवाड़. राउमावि में शारीरिक शिक्षक गिरधारी मंगल ने व राजकीय जरावस्था केन्द्र एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी ने योग कराया। इस दौरान सरपंच गीता देवी शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।


खण्डार. राउमावि में योग शिक्षक कमलेश तेहरिया ने योग करवाया। शिविर प्रभारी जुगराज बैरवा ने बताया कि माथुर वैश्य युवादल की ओर से नाश्ता का प्रबन्ध किया। इस मौके पर एसडीएम सुनील आर्य, बीडीओ जगदीश बैरवा, बनबारी मथुरिया मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.