Breaking News
recent

अफगानिस्तान के हाथों मिली हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब का जवाब देना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच देहरादून में खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। अफगानिस्तान टीम ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीनों मैचों में जीत हासिल की। बांग्लादेशी टीम आखिरी मुकाबले में जीत के काफी करीब थी। लेकिन आखिरी ओवर में राशिद की किफायदी गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश को हार झेलना पड़ा। इस हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा है कि करीबी मैचों में हार मानसिक तौर पर दृढ़ता में कमजोरी का परिचायक है और हमारी टीम को इस दिशा में काम करना होगा। बता दें कि अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात खेले गए मैच में बांग्लादेश को महज 1 रन से हरा दिया था।

जीत के करीब जा कर लड़खड़ा जाती है टीम-
यहां आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब बांग्लादेश की टीम जीत के बेहद करीब जाकर हार गई हो। इससे पहले भी विश्व कप 2016 में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में भी बांग्लादेश को हार मिली थी। वहीं हाल ही में श्रीलंका में खेली गई निदहास ट्रॉफी का फाइनल भी बांग्लादेश जीतते-जीतते रहे गई।

मैच के बाद बोले शाकिब अल हसन-
शाकिब ने मैच के बाद कहा कि मेरे लिए इस बात का जबाव देना मुश्किल है। मैंने कभी इस तरह की स्थिति में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की। मेरे ख्याल में जिन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इन स्थिति में बल्लेबाजी की है वो इसे बेहतर तरीके से बता सकते हैं। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं मानसिक तौर पर अपने आप को तैयार करने की कमजोरी है जिससे हम अभी तक पार नहीं पा पाए।

हम तीनों जगह विफल रहे- शाकिब
आखिरी ओवर में बांग्लादेश को नौ रनों की दरकार थी लेकिन राशिद खान ने बांग्लादेश के दो सेट बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। शाकिब का मानना है कि आखिरी ओवर में मैच या सीरीज नहीं हारी जाती। उनका कहना है कि टीम ने पूरी सीरीज में अच्छा खेल नहीं खेला। शाकिब ने कहा कि हम खेले के तीनों क्षेत्रों में अच्छा नहीं खेले। हमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग अच्छी करने की जरूरत है। हम तीनों जगह विफल रहे। हमने अपनी काबिलियत के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की। हम आज के मैच को छोड़कर अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.