Breaking News
recent

ट्रेक पर बेटों से तेज दौड़ी बेटियां

बूंदी. महेश जयंती महोत्सव के तहत रविवार को हायर सैकंडरी स्कूल मैदान में खेलकूद हुए।
रेवती रमण बिड़ला, संजय लाठी ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की।तीन फीट बालकों की दौड़ में प्रथम राम माहेश्वरी, द्वितीय दिव्यन नकलक व अध्यन जाजू रहे। बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम भाविका बागला, द्वितीय पूर्वी गुप्ता रही। साढे तीन फीट बालकों में प्रथम श्रीहन, द्वितीय आरंभ बांगड़ रहे। बालिका वर्ग दौड़ में हिमाद्रि माहेश्वरी प्रथम व ध्रुविका माहेश्वरी, कृतिका नुवाल द्वितीय रही।
3 से 4 फीट बालकों में आरुष झंवर प्रथम, वासु बहेडिय़ा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आर्वी काबरा प्रथम व आर्शी काबरा द्वितीय रही। 4 फीट से ऊपर बालक वर्ग में सौम्य कासट प्रथम व श्रेयांश नारानीवाल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गरिमा बाहेती प्रथम व सुनहकी झंवर द्वितीय रही। 4 फीट बालकों की दौड़ में राघवन तोषनीवाल प्रथम व गोपीराज मूंदड़ा, आराध्य माहेश्वरी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पलक तोषनीवाल प्रथम व कृतिका दाढ़ द्वितीय रही।
वरिष्ठजन 100 मीटर दौड़ में ओम जाजू प्रथम, नारायण बाहेती द्वितीय रहे। 400 मीटर बालकों की दौड़ में यश लड्ढा प्रथम व मौलिक नुवाल, हर्षित मोदी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में खुशी जाजू प्रथम व पलक तोषनीवाल द्वितीय रही।
युवकों की 4 गुणा 400 मीटर में प्रथम शोभित सोमाणी, शिवम, केशव बाहेती, यश लड्ढा, द्वितीय सचिन जाजू, प्रांचल सोमाणी, सर्वेश छापरवाल, अर्पित मूंदड़ा रहे। बालिका वर्ग में प्रथम पलक, सृष्टि, हर्षिता, सलोनी, द्वितीय खुशी, गुंजन, अनिशा, कनक रही। महिला मंडल अध्यक्ष प्रेरणा न्याती व सचिव सोनल मूंदड़ा ने बताया कि विवाहित युगल तीन टांग दौड़ में प्रथम गौरव -आशा समदानी, द्वितीय आशु-ममता मूंदड़ा रही। महिलाओं की सरप्राइज गेम में प्रथम अंजू तोषनीवाल व द्वितीय दीप्ति मोदी रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश जैथलिया, सचिव विजेंद्र माहेश्वरी मौजूद रहे।
आज यह होगा
पंचायत अध्यक्ष जगदीश जैथलिया, प्रचारमंत्री नारायण मंडोवरा ने बताया कि सोमवार दोपहर को साहित्यिक व बौद्धिक प्रतियोगिता होगी। माहेश्वरी भवन में सांस्कृतिक स्पद्र्धाएं शुरू होगी।जिसमें एकल गायन जूनियर, सीनियर, एकल नृत्य सब जूनियर, युगल नृत्य व प्रश्नोत्तरी होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.