बूंदी। सरकार के निर्देश पर शहर के चौराहों व मार्गों के नामकरण को लेकर नगर परिषद में आठ माह बाद बुधवार को हुई विशेष बैठक में पार्षदों ने सदन की गरीमा को तार-तार कर दिया। अपनी बात सदर में रखने के लेकर पार्षद ही आपस में उलझ गए। महिला पार्षद रुखसाना परवीन ने तो गुस्से में आकर पार्षद विश्वनाथ शृंगी की ओर कुर्सी को उठाकर पटक दिया। ऐसे में बैठक ने हंगामें का रूप ले लिया।
अन्य पार्षद भी सदन में बीच में आकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पार्षद लोकेश ठाकुर व सहवरित पार्षद नीरज पाण्डे भी अपनी-अपनी बात को लेकर आमने सामने हो गए। पार्षद आपस में एक दूसरे से हाथापाई पर उतारू हो गए।
सदन में खुलेआम हुई अनुशासनहीनता से हर कोई शर्मसार हो गया। ऐसे में पार्षद टीकम जैन, संजय भूटानी, राजेश शेरगडिया व मुकेश माधवानी ने बीच में आकर बीच बचाव किया। पार्षद संजय पाण्डे ने अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर सभापति महावीर मोदी ने कुर्सी उठाकर फैंकने वाली महिला पार्षद रुखसाना परवीन को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया।
सभापति ने कहा कि सदन में अनुशासनहीनता कतई सहन नहीं की जाएगी। कुर्सी उठाकर फैंकने का अधिकार किसी को नहीं है, ये फालतू बातें नहीं होनी चाहिए, बैठक शांति से होगी। इस पर पार्षद एडवोकेट नुरुद्घीन ने कहा कि तत्काल पार्षद को निलंबित करने की कार्रवाई सही नहीं है।
इसका बोर्ड में निर्णय होना चाहिए था, नोटिस देकर पार्षद से जवाब मांगते। तत्काल एक्शन क्यों लिया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अरुणेश शर्मा ने नगर पालिका अधिनियम की धाराएं बताई, जिसके तहत सभापति ने कार्रवाई की।
नामकरण को लेकर हुई चर्चा सुबह 11.35 बजे नगर परिषद सभा भवन में बैठक शुरू हुई। सभापति मोदी ने कहा कि सरकार के आदेश पर शहर के मार्ग व चौराहों के नामकरण को लेकर विशेष बैठक बुलाई है। इसमें जिनके पूर्व में नाम नहीं है, उन्हें शामिल किया जाएगा।
शुरुआत में पार्षद मुकेश माधवानी ने कहा कि सरकार का आदेश पांच माह पहले बैठक करने का आया था, देरी से बैठक क्यों बुलाई। कितने प्रस्ताव प्राप्त हुए, अगर कोई समाज रह गया तो उसे कैसे जोड़ा जाएगा। पार्षद लोकेश ठाकुर ने कहा कि आठ माह बाद बैठक बुलाई है, इसमें शहर की समस्याओं को लेकर दो एजेंडे ओर जोड़ लेते। गली मोहल्लों में गंदा पानी आ रहा है, सड़कें टूटी है गंदगी हो रही है। पार्षद रुखसाना परवीन ने भी इसका समर्थन किया। पार्षद विश्वनाथ शृंगी ने कहा कि शहर में सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है। अपने वार्ड में घूमकर देखो। इस पर महिला पार्षद व शृंगी के बीच तनातनी हो गई।
महिला पार्षद ने कुर्सी उठाकर पटक दी। पार्षद नुरुद्दीन व उपसभापति डॉ.हीना अगवान ने कहा कि नामकरण को लेकर एक पैरामीटर तैयार होने चाहिए थी। जिसमें तय होता कि हम नेशनल हीरो को लेेंगे या जिले के प्रसिद्ध लोगों या धार्मिक स्थान के नाम से नामकरण करेंगे।
उन्होंने कहा कि चौराहों पर स्टे्रच्यू भी लगाए जाएं, ताकि पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि जो नाम जबान पर हैं उन्हें बदलना ठीक नहीं। एपीजे अब्दुल कलाम का नाम मीरागेट चौराहे की जगह दूसरी जगह पर रखा जाए।
पार्षद टीकम जैन ने कहा कि जिन समाजों व लोगों के नाम रखें जाएं उन्हें चौराहों व मार्ग की संभाल करने की जिम्मेदारी दी जाए। पेड पौधे लगाए व सफाई रखें। पार्षद मनीष सिसोदिया ने बहादुर सिंह सर्किल पर बहादुर सिंह का स्ट्रेच्यू बनाने के लिए कहा।





No comments:
Post a Comment