चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद है। बंद का कोई पूर्व घोषित औपचारिक आह्वान नहीं था, केवल सोशल मीडिया पर ही शिवसेना सहित कुछ संगठनों ने बंद की बात कही थी।
चित्तौडग़ढ़। चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद है। बंद का कोई पूर्व घोषित औपचारिक आह्वान नहीं किया गया था, केवल सोशल मीडिया पर ही शिवसेना सहित कुछ संगठनों ने बंद की बात कही थी। सुबह से निम्बाहेड़ा के मण्डी चौराहा, मोती बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में दुकाने नहीं खुली।
बाजार बंद रहने की सूचना मिलते ही प्रमुख मार्गो व बाजारों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारी व्यापारियों की समझाईश कर बाजार खुलवाने का प्रयास कर रहे है। बंद रखने का कोई अधिकृत कारण नहीं बताया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि गत २ दिसम्बर को एक जुलूस के दौरान बाजारों में हुए पथराव की घटना के विरोध में ऐसा किया गया है।
वहीं दूसरी ओर... चित्तौडग़ढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या
चित्तौडगढ़़। चित्तौडगढ़ में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसे गोली मारी और मौके से फरार हो गए। युवक को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हत्या की यह वारदात देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।
मामले की जांच कर रही निम्बाहेडा थाना पुलिस ने बताया कि देर रात करीब दो बजे कच्ची बस्ती निवासी किशन लाल अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक दुपहिया वाहन पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।
गोली उसके सीने के पास लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पतला के मुर्दाघर में रखवाया गया है। हत्यारों की तलाश जारी है।





No comments:
Post a Comment