नर्इ दिल्ली। आज लगातार पांचवे दिन पेट्रोल के दाम में कमी देखने को मिली। देश की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में 9 पैसे की कटौती की हैं। लेकिन शनिवार के मुकाबले आज (रविवार) डीजल के दाम में कोर्इ कमी नहीं की गर्इ हैंं। रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.11 रुपए प्रति लीटर हो गर्इ है। पिछले दिन की तुलना में इसमें 9 पैसे की कमी की गर्इ है। शनिवार को भी पेट्रोल के कीमतों में 9 पैसे की कटौती की गर्इ थी। हालांकि आज डीजल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं किया गया है।
देश के प्रमुख महानगरों में आज पेट्राेल के दाम
रविवार को पेट्रोल के दाम में घटने के बाद अब कोलकाता में पेट्रोल का नया दाम 80.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुबर्इ में इस कमी के बाद अब 85.92 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 81.09 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। इसके पहले शनिवार को कोलकाता में पेट्रोल का दाम 80.84 रुपए प्रति लीटर, मुंबर्इ में 86.01 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 81.19 रुपए प्रति लीटर था।
पांच दिन में 32 पैसे घटे पेट्रोल के दाम
कर्नाटक चुनाव के बाद 14 मर्इ से पेट्राेल-डीजल की लगातार कीमतें बढ़ रही थीं। इस दौरान पेट्रोल की कीमत 3.80 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल की कीमत 3.38 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थी। लेकिन पिछले पांच दिनों में पेट्रोल की कीमत में कुल 32 पैसे आैर डीजल की कीमत में कुल 20 पैेस प्रति लीटर की कमी की गर्इ है। इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशने लिमिटेड(IOCL) ने बुधवार से र्इंधन की कीमतों में कटौती शुरू की है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
शनिवार को, कच्चे तेल की कीमत 76 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि एक दिन पहले यह 77 डॉलर प्रति बैरल थी। आपको बता दें कि घरेलू बाजार में तेल की कीमतों का निर्धारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 15 दिनों के औसत के आधार पर किया जाता है।





No comments:
Post a Comment