Breaking News
recent

रोजा सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए

प्रतापगढ़. रमजान का महीना नेकी पहुंचाने वाला है। इस महीने मोमिन की रोजी में इजाफ ा किया जाता है। जिस शख्स ने किसी रोजेदार को अफ तार कराया उसके गुनाह (पाप) बख्श दिए गए। उसकी गर्दन अतिशे दोजख (नर्क) की आग से आजाद की जाएगी और रोजेदार के रोजे का सवाब कम किए बगैर अफ तार कराने वाले को भी रोजेदार के बराबर का सवाब मिलेगा। सहाबा ए किराम रजि. ने अर्ज किया है कि यह महीना ऐसा है इसका पहला हिस्सा रहमत है दरमियानी (मध्य) मगफिरत है और आखिरी हिस्सा दोजख से आजादी है। इस माह शैतान कैद कर दिए जाते हैं। हदिस शरीफ के मुताबिक रोजा मेरे लिए है उस का बदला में खुद दूंगा बेशक अल्लाह तआला का फरमान है रोजा सिर्फ मेरे लिए है। इसकी नेकी का बदला सिर्फ में ही दूंगा।

#changemaker वीडियो: बदलेंगे तस्वीर, राजनीति में स्वच्छता के लिए आएंगे आगे

सबसे बड़ी बात यह है कि नेकी का बदला भी ऐसा नहीं एक या दो गुना नहीं बल्कि ७०० गुना पुण्य प्रदान किया जाएगा। जबकि रोजा इससे अलग है। अल्लाह फरमाता है रोजा केवल मेरे लिए है। इसका बदला भी मे ही दूंगा। क्योकि बंदों ने अपनी ख्वाईश और खानपान को केवल मेरे लिए छोड़ा था। रोजेदार की खुशी के दो मौके मिलते है। एक तो अफतार का और दूसरा मरने के बाद अल्लाह से मुलाकात के समय।
रोजा की एक फजीलत ये भी है कि अल्लाह तआला ने स्वर्ग में एक द्वार तैयार कर रखा है जिसमें से केवल रोजेदार ही प्रवेश करेंगे उस दरवाजे का नाम रय्यान है। अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा स.अ.व. ने ईर्शाद फरमाया कि जन्नत के आठ दरवाजों में एक है रय्यान जिसमें से केवल रोजेदारों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
हवाला बुखारी शरीफ -मुस्लिम शरीफ
आलिम रफिकुल इस्लाम इमाम मस्जिदे बिलाल, प्रतापगढ़

सफाई कर्मचारी 5 जून से जाएंगे झाडू डाउन हड़ताल पर
==============================================
कृषि मंडी में 38 भूखंडों की हुई नीलामी
एडीएम की अध्यक्षता में हुई आवंटन समिति की बैठक
मंडी समिति को होगी चार कराड़ रुपए की आय
प्रतापगढ़ कृषि उपज मण्डी में आंवटन समिति की बैठक मंडी प्रशासन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य मण्डी प्रांगण के ले-आउट प्लान में चार दीवारी पर चिन्हित एवं रिक्त वाणिज्यिक प्रयोजनार्थ के व्यवसायिक दुकान के 38 भूखण्डों का अचल सम्पति आवंटन नीति 2005 एवं नवीन संशोधित प्रावधानों के तहत नीलामी द्वारा भूखण्डों का आंवटन किया गया। इससे मंडी समिति को चार करोड़ रुपए की आय होगी।
मंडी सचिव मदनलाल गुर्जर ने बताया कि चार दीवारी पर चिन्हित एवं रिक्त वाणिज्यिक प्रयोजनार्थ के व्यवसायिक दुकान के भूखण्डों के आवंटन के लिए मण्डी समिति द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसे एसपीपीपी पोर्टल पर अपलोड कर निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग शासन सचिवालय को भेजा, जहां नियमानुसार प्रकाशन हुआ। विज्ञप्ति को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड कराया गया। आवंटन समिति की बैठक में उक्त भूखण्डों के आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनकर्ताओं के मध्य प्रत्येक भूखण्ड की खुली नीलामी कराई गई। नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई। नीलामी में वाणिज्यिक प्रयोजनार्थ के व्यवसायिक दुकान के 38 भूखण्डों के आंवटन से लगभग कृषि उपज मण्डी समिति प्रतापगढ़ को 4 करोड़ की आय होगी। जिसको मण्डी के विकास कार्यों में काम लिया जाएगा। आवंटन समिति की बैठक में मंडी प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतापगढ, कृषि विपणन विभाग संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन निदेशालय के प्रतिनिधि, तहसीलदार प्रतापगढ़, व्यापार मण्डल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
बॉक्स...
अनियमितता का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
मंडी में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। नरेंद्र मोदी विचार मंच जिला अध्यक्ष गजेंद्र चंडालिया के नेतृत्व में कई लोगों ने यहां मंडी में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुख्य रोड पर भी बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची।उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , कृषि मंत्री श्री प्रभुलाल सैनी को पत्र लिखकर प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी के बाहर दुकानें आवंटित करने में अनियमितता का आरोप लगाया है।
मंच के अध्यक्ष चंडालिया ने पत्र में अवगत कराया कि कृषि उपज मंडी ने स्थानीय अखबार में दुकाने नीलामी करने के लिए कोई सूचना नहीं दी। ना ही स्थानीय स्तर पर कोई अलाउंसमेंट कराया गया।कृषि उपज मंडी के बाहर दीवार के पास व्यापार करने वाले व्यापारियों का ध्यान नहीं रखा गया है। चंडालिया ने इस प्रक्रिया की जांच करने और शीघ्र निरस्त करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर मंडी व्यापार मंडल के कई पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तिफे भी दिए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.