Breaking News
recent

सुरेशिया में फिर पकड़ा गया वेश्यावृत्ति का अड्डा

हनुमानगढ़. जंक्ïशन के सुरेशिया में वैश्यावृति का एक अड्डा पुलिस ने पकड़ा है। मौके से चार महिलाओं सहित दो युवकों को वैश्यावृति करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इनके खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया है।
जंक्ïशन थाना प्रभारी राजेश सिहाग के अनुसार पुलिस उपअधीक्षक विरेन्द्र जाखड़ को मुखबिर से सूचना मिली कि जंक्ïशन के सुरेशिया क्षेत्र स्थित हुडकों कॉलोनी के पास एक घर में वैश्यावृति का अड्डा संचालित हो रहा है। जहां पर आस-पास के गांवों से महिलाओं और युवतियों को लाकर वैश्यावृति करवाई जाती है। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात्रि करीब दस बजे एक व्यक्ति को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। अड्डा संचालिका ने एक हजार रुपये लेकर उसे वैश्यावृति के लिए एक युवती सौंप दी। इस पर पुलिस उपअधीक्षक विरेन्द्र जाखड़ के नेतृत्व में गई टीम ने मौके पर
छापा मारा।
थाना प्रभारी राजेश सिहाग के अुसार मौके से वीरपालकौर (38) पत्ïनी सुनील कुमार, निवासी सुरेशिया, रज्ïजोबाई (35) पत्ïनी फूमनसिंह, निवासी फतेहपुर, सुमन (23) पुत्री छिन्द्रपालसिंह, निवासी वार्ड 4, फतेहपुर, प्रवीण (22) पुत्री छिन्द्रपालसिंह, निवासी वार्ड 4, फतेहपुर, चैमरसिंह पुत्र मक्खनसिंह, निवासी वार्ड 1, पन्ïनीवाली, लखवीरसिंह पुत्र जगराजसिंह, निवासी ज्वालासिंहवाला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वैश्यावृति का अड्डा वीरपालकौर के घर में संचालित हो रहा था। वह अड्डा संचालिका है। रज्ïजोबाई वैश्यावृति के लिए युवतियां सप्लाई करने का कार्य करती है। सुमन व प्रवीण बहनें हैं और दोनों वैश्यावृति के लिए यहां आई थी। चैमरसिंह अड्डा संचालिका के पास बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था। लखवीरसिंह टैक्सी चलाता है और युवतियों और ग्राहकों को लाने-ले जाने का कार्य करता था। थाना प्रभारी सिहाग के अनुसार पकड़े गये सभी आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जंक्ïशन थाना के उपनिरीक्षक जगदीश कड़वासरा एवं महिला थाना प्रभारी प्रदीप चारण भी शामिल थे। उल्लेखनीय यह है कि इससे पहले सुरेशिया में पुलिस करीब तीन वर्ष में आधा दर्जन से अधिक वैश्यावृति के अड्डे पकड़ चुकी है।
तेज आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत
हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ में मंगलवार देर रात तेज आंधी ने गर्मी से राहत दिलाई। रात करीब दस बजे तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ। इससे करीब आधे घंटे बाद तेज आंधी शुरू हो गई। लेकिन दिन भर गर्मी से लोग घरों में दुबके रहे। रात को मौसम के बदलाव से नागरिकों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन विद्युत सप्लाई ठप रहने से परेशान हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.