Breaking News
recent

जलापूर्ति नहीं, आक्रोशित लोगों ने रोका टैंकर न्यू मार्केट में लोगों का धरना-प्रदर्शन, पूरे वार्ड में पर्याप्त जलापूर्ति की मांग

सवाईमाधोपुर. शहर के न्यू मार्केट में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। यहां पिछले पांच माह से नलों में जलापूर्ति नहीं हो रही है। वहीं जलदाय विभाग की ओर से टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति भी नाकाफी सिद्ध हो रही है। रविवार सुबह वार्ड 21 में जलापूर्ति करने आए टैंकर को लोगों ने वार्ड में ही रोक लिया। इससे घबराकर चालक भाग गया।

लोगों ने ठेकेदार पर भेदभाव के आरोप लगाए। उनका कहना था कि वार्ड के जिन इलाकों में नलों में जलापूर्ति हो रही है ठेकेदार उन्ही क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति कर रहा है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों में रोष है। इस संबंध में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को भी सूचना दी गई। सहायक अभियंता के जल्द ही समस्या के समाधान करने का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान रूपेश नामा, कैलाश, रामरतन व गायत्री आदि मौजूद थे।


चार दिन में आ रहा एक टैंकर
विभाग की ओर से टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति भी क्षेत्र में ऊंट के मुंह में जीरे के समान ही है। लोगों ने बताया कि यहां न्यू मार्केट क्षेत्र में चार से पांच दिन में महज एक ही टैंकर भेजा जा रहा है। ऐसे में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में रोष है।


आग में जिंदा जली तीन बकरियां
बौंली. बौंली की ग्राम पंचायत लाखनपुर के ग्राम डूंगरी में मुरारी पुत्र प्रहलाद मीणा के घर में आग से तीन बकरियों की मौत हो गई। वहीं दो भैंसें झुलस गई। साथ ही एक महिला भी झुलस गई। गांव के खेतों पर बने हुए बाड़ों में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक मकान को अपने आगोश में ले लिया। इसमें मौजूद तीन बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। साथ ही घर में रखी फसल,नकदी व घरेलू सामान भी जल गए। मौके पर पहुंची बौंली थाना पुलिस व लाखनपुर पटवारी विकास मीणा ने मौके का जायजा लिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सामूहिक प्रयास से इंजनों द्वारा करीबन एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आंतरी क्षेत्र होने के कारण दमकल मौके पर पहुंची जब तक आग पर काबू पा लिया गया था। ग्रामीणों ने आग जनित हादसों से त्वरित बचाव के लिए उपखंड मुख्यालय पर दमकल व्यवस्था की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.