Breaking News
recent

CBSE 10 RESULTS 2018: भरी सफलता की उड़ान... होनहारों ने बढ़ाया स्कोर तो बज उठे खुशी के ढोल

बूंदी. सीबीएसई 10वी के नतीजे घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों को मिली सफलता की खुशी की चमक उनके चेहरे पर साफ झलकी। एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला और तनावमुक्त रहकर निरंतर पढ़ाई से मिली सफलता को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आया।

 

परिणाम घोषित होने के बाद कोचिंग संस्थानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आरएनटी स्कूल ने फिर से परचम लहराया। विद्यार्थी एकजुट होकर अपनी सफलता का जश्र मनाया और एक दूसरे का मुंह मिठा कर बधाई दी।

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाई खुशी-


विद्यालय में इस वर्ष कुल 87 विद्याथी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें से 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रथम श्रेण्ी एवं शेष 05 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढाया।

 

छात्र निखिल जांगीड ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान, मोनिका जैन ने 94.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं छात्रा शिवानी मालव ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषय औसत हिन्दी (85.50), अंग्रेजी (76.00) गणित (66.94), विज्ञान (62.5), सामाजिक विज्ञान (79.9) रहा । प्राचार्य एस.के. माहेश्वरी ने बताया कि छात्र निखिल जांगीड ने हिन्दी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये।

 

आर्यमन गुजर ने 95.6प्रतिशत हासिल कर बढ़ाया मान-


सेंट पॉल स्कूल का परिणाम रहा श्रेष्ठ रहा। विद्यालय में आर्यमन गुर्जर ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार व जिले का मान बढ़ाया। बेटे की सफलता से पिता अकांउटेंट भवंरलाल गुर्जर व शिक्षक राहुल खोसला, रोहन, वरूण खोसला उत्साहित है।

 

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए आर्यमन ने बताया कि तनावमुक्त रहकर 8से 9घंटे नियमित पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ वह आईआईटी की तैयारी भी कर रहें है। स्कूल में इसी के साथ आशिमा अंसारी ने 94.2,आयुषी राजावत ने 92.6, दीपकराज जांगिड़ 92.2, नमन जैन 92, आकांक्षा श्रृं्रगी 91.8, सांझ लड्ढा 91, हर्ष बाहेती 90.8, कृति हाड़ा 90.8, प्रियांशु जैन 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।


यहां भी मिली सफलता-


केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी परिणाम के बाद सनराईज कोचिंग संस्थान में भी खुशी का माहौल रहा। संस्थान में सर्वाधिक अंक आंकाक्षा श्रृंगी ने 92प्रतिशत स ेप्राप्त किए। विज्ञान में इसके 98प्रतिशत अंक आए है। द्वितीय स्थान पर सांझ लड्ढा ने 91प्रतिशत जिसमें विज्ञान में 98प्रतिशत अंक हासिल किए।

 

वही खुशी शर्मा ने 90प्रतिशत, निहारिका झंवर ने 89प्रतिशत, गुजंन जाजू ने 85प्रतिशत, माधवी माहेश्वरी ने 84प्रतिशत, देव्यांशु काला ने 80.20 प्रतिशत, अक्षत बहेडिया ने 80प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्थान में 26 विद्याथ्र् िायों ने प्रथम श्रेणी हासिल कर 100 प्रतिशत परिणाम रहा। संस्थान के दिनेश कपुर और आंकाक्षा जैन ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर एक दूसरे को बधाई दी।

 

इमानुवेल सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परिणाम श्रेष्ठ रहा। विद्यालय की भूमिका छाबड़ा 94.60,प्रतिशत अंक हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया। वहीं केशव बाहेति 93..20, खुशी अग्रवाल 93.20, शीतल जैन 93, शुभम 92.20, अमित पालीवाल92, विनायक ठाकुर91.40, विधान मूंदड़ा 91, राघव बिरला 90.80, अदिति उपाध्याय 90.60, गीता अजमेरा ने सफलता प्राप्त की।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.