Breaking News
recent

#changemaker वीडियो: बदलेंगे तस्वीर, राजनीति में स्वच्छता के लिए आएंगे आगे

प्रतापगढ़. राजनीति में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पत्रिका की ओर से चलाए गए चेंजमेकर अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की बैठक हुई। जिसमें महिलाओं ने राजनीति में स्वच्छता को बढ़ावा देने और अन्य क्षेत्रों के साथ ही राजनीति में भी महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने की जरुरत महसूस करते हुए आगे आने की बात कही। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने राजनीति में स्वच्छता के संकल्प भी लिए। इसके साथ ही चेंजमेकर बदलाव के नायक और वालेंटियर के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया गया। उपस्थित महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका के चेंजमेकर अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ बदलाव के लिए अच्छा मंच बताया।
सभा संयोजक ने दी अभियान की जानकारी
महिलाओं की बैठक में सभा संयोजक समाजसेवी लता शर्मा ने स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका के चेंजमेकर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए राजनीति में स्वच्छता के लिए महिलाओं से आगे आने का आह्वान भी किया।

आखिर वनकर्मियों ने दिन-रात 24 घंटे तक जंगल में छूपकर किसका किया इंतजार..
कहा राजनीति में स्वार्थ हावी
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि पुराने समय में राजनीति सेवा भाव से की जाती थी। नेता आमजन की सेवा की भावना से राजनीति में आते थे जिससे राजनीति का स्वरुप उच्च कोटि का था लेकिन बदले परिवेश में वर्तमान में राजनीति में स्वार्थ हावी होने लगा है और स्वार्थी प्रवत्ति के लोग राजनीति में हावी हैं।
बताई बदलाव की आवश्यकता
सभी महिलाओं ने राजनीति में स्वार्थ और गलत तत्वों के हावी होने को देश और लोगों के लिए नुकसानदायक बताते हुए स्वच्छता की जरुरत बताते हुए राजनीति में बदलाव की बात कही। महिलाओं का कहना था कि ऐसा नहीं है कि राजनीति में सभी लोग गलत हैं लेकिन सही लोगों की संख्या कम हो रही है और गलत तत्वों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सही लोगों को राजनीति में आगे लाने के लिए बदलाव की आवश्यकता है।

जीवन को खोखला करता तंबाकू
स्वच्छ राजनीति के लिए ली शपथ
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए शपथ भी ली। इस दौरान रेखा वोरा ने सभी को राजनीति में स्वच्छता को लेकर तीन संकल्प दिलाए।
इन्होंने किए विचार प्रकट
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका लता शर्मा, रेखा वोरा, सर्वेश सोनी, नेहा शर्मा, अमृता मीणा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने राजनीति में स्वच्छ बदलाव को वर्तमान समय की महती आवश्यकता बताते हुए इसके लिए महिलाओं के आगे आने की बात कही।
दलोट . निकटवर्ती निनोर गांव में आयोजित स्वच्छ करें राजनीति पर महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें डिम्पल, रानी, कमला बारिया ने राजनीति पर महिलाओं की भागीदारी के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए संकल्प लिया।
मोखमपुरा . पत्रिका के स्वच्छ करें राजनीति विषय पर डाबड़ा गांव में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। रेखाकुंवर ने सभा का संचालन किया। इस मौके पर राजनीति के तीन संकल्प दिलाए गए। महिलाओं ने कहा कि आज की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक हम राजनीति को गंदा मानकर भागते रहेेंगे। तब तक कुछ स्वार्थी तत्वों का राजनीति पर कब्जा बना रहेगा।
धरियावद . पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान के तहत धरियावद मुख्यालय स्थित दाता दीनेश्वर मन्दिर पर महिला समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिलाओं ने कहा कि राजनीति को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए वंशवाद को खत्म किया जाए। पूर्व विधायक और सांसदों को मिलने वाली सुविधाओं को कम किया जाए। जिससे सरकारी राशि की फिजूल खर्ची रुके। शिक्षित योग्य महिलाओं को मिले ज्यादा अधिकार, राजनीति में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को मिले निर्णय लेने की छूट, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर हो बेहतर प्रयास।मतदान को अनिवार्य कानून के रूप में लागू किया जाए। आरक्षण की जगह योग्यता पर जोर आदि मुद्दों पर महिलाओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में प्रमिला कोठारी ने महिलाओं को राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प एव शपथ दिलाई। संचालन रेखा चौधरी ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.