Breaking News
recent

# Eid Festival: ईद की नमाज में दिखेगा फैशन का जलवा...डिजाइनर हो गए ईद के कुर्ते-टॉपिया वैरायटी से गुलजार मार्केट

बूंदी. इन दिनों यूथ अपनी ड्रेस को लेकर काफी संजीदा है। उनकी डिमांड में कुर्ता पायजामा है, जिससे वह बुटिक एवं टेलर के पास पहुंचकर क्रिएशन करवा रहे है। वह इस बार नमाज में सिंपल कुर्ता नही पहनना चाहते, बल्कि उसमें कुछ डिफरेंट चाहते है। यह शौक उन्हें फिल्म और सीरियल में एक्टर्स की ड्रैस को देखकर लगा। फैशन के इस दौर में मार्केट भी पूरी तरह अपडेट है।

 

ईद के खास मौके पर डिजाइनर व नई वैरायटी में परिधान देखने को मिल रहें है। इन दिनों फिल्म और टीवी सीरियल इश्क सुभान अल्लाह में चल रहे ईद काउंटडाउन लोगो को खास पसंद आ रहा है। खासकर युवाओं को। ईद के ओकेजन पर धारावाहिक में बताए गए परिधानों को युवा कॉपी कर रहें है। स्टाइलिस्ट कुर्ते व टॉपिया और युवतियां कुर्ते के साथ शरारा पेर्टन पंसद कर रही है।

 

ईद को लेकर ऑनलाइन मोर्केट भी गरम है। रेडिमेड कपड़े युवा ऑनलाइन शॉपिंग की ओर रूख कर रहें है। रेडिमेड डिजाइन परिधानों में युवाओं को कई वैरायटी मिल जाती है। इसके इतर कई लोग अपने क्रिएशन खुद करवाते है। टेलरिंग पर वो भीड़ नजर आ रही है।


डिजाइनर कुर्ते से बढ़ गई वेटिंग-


टेलर मास्टर सईद अहमद बताते है कि ईद को कुछ ही दिन शेष हे ऐसे में हमारे पास वेटिंग है, यंगस्टर्स सिंपल कुर्ता नही पहनना चाहते वे डिजाइनर चाहते है। इससे हमारे पास वेटिंग बढ़ी है। सबसे अधिक क्रिएशन कुर्ते की स्लीव व कॉलर पर हो रहा है। वहीं पायजामा को भी अट्रेक्टिव लुक दिया जा रहा है। युवतियां भी कुर्ती की डिजाइन करवा रही है। वैसे रेडिमेड मार्केट में इसके ढेरो ऑप्शन है।


नैनवां रोड़ निवासी नाजमा का कहना है कि ईद को लेकर काफी उत्साहित है, अपनी फै्रंड के साथ इस पल को खास बनाना चाहती है। सभी ने मिलकर इस बार ड्रेस डिजाइन करवाया है। ईद को खास बनाने के लिए परिवार के साथ तैयारी की जा रही है

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.