नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था। ऐसे में पाकिस्तान ये मैच जीत कर या ड्रा कर सीरीज जीतना चाहेगा।
पाकिस्तान की ख़राब शुरुआत
इस मैच में अब तक पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उन्होंने जल्दी अपने दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में खो दिए हैं। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर हरिस सोहेल () और असद शफीक़ () रन बना कर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। मार्क स्टोनमैन की जगह सलामी बल्लेबाज किटोन जेनिंग्स को टीम में शामिल किया है। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर सैम कुरेन को चोटिल आलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ कुरेन ने इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर लिया है। सैम के भाई टॉम एशेज सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों में खेल चुके हैं।
क्या सच होगा आमिर का ये सपना
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड में अपने क्रिकेट करियर का सबसे शानदार और सबसे बुरा दौर देखा है। आमिर को उम्मीद है कि टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतेगी जो उनकी ‘ सर्वश्रेष्ठ यादों’ में एक होगा। आमिर ने लार्ड्स के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच की पहली पारी में एक और दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे। बता दें आमिर ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स के मैदान पर छह विकेट लिए थे। इसी मैच के बाद उन्हें स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था और उसके बाद जेल जाना पड़ा था। आमिर पर पांच साल का प्रतिबन्ध भी लगा था। आमिर का कहना है अगर हम यह मैच जीतते है तो मुझ लगेगा कि यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ क्षण होगा।





No comments:
Post a Comment