Breaking News
recent

FIFA WC 2018: ग्रुप ए से उरुग्वे-रूस ने अगले दौर में बनाई जगह, जानें इस ग्रुप से जुड़े 5 रोचक आकड़े

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप में सोमवार को ग्रुप ए के सभी मुकाबले खत्म हो गए हैं, उरुग्वे ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर पहला और रूस ने दो मुकाबले जीत कर दूसरा स्थान प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को उरुग्वे ने रूस को 3-0 से मात देकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। ग्रुप के दूसरे मुकाबले में सऊदी अरब ने मिस्र को हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की वहीं मिस्र टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका। उरुग्वे इस ग्रुप की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही थी और उसने उसी के मुताबिक प्रदर्शन भी किया है।


उरुग्वे और रूस का मुकाबला
उरुग्वे ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में सोमवार को समारा एरिना में खेले गए ग्रुप-ए के अपने तीसरे और आखिरी मैच में 10 खिलाड़ियों से खेल रही मेजबान रूस को 3-0 से मात देकर हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उरुग्वे ने ग्रुप दौर का अंत अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर किया है। उसके तीन मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक हैं। वहीं रूस के तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं। पहले ही अंतिम-16 में जगह बना चुकी दोनों टीमें ग्रुप दौरा का अंत पहले स्थान के साथ करना चाहती थीं इसलिए दोनों ने आक्रामक फुटबाल खेली। उरुग्वे ने ग्रुप मैचों में एक भी गोल खाए बिना जीत दर्ज की है।


सऊदी और मिस्र का मुकाबला
सऊदी अरब ने रूस में जारी फीफा विश्व कप में सोमवार को ग्रुए ए के अपने अंतिम मुकाबले में मिस्र को 2-1 से हराकर जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का समापन किया। सऊदी अरब की टूर्नामेंट के 21वें संस्करण में यह पहली जीत है। वोल्गोग्राड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत की और आठवें मिनट में ही कॉर्नर अर्जित किया। हालांकि, मिस्र के डिफेंस ने सऊदी अरब को शुरुआती बढ़त नहीं बनाने दी। मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने इस विश्व कप का अपना पहला गोल दागा।


ग्रुप ए के 5 रोचक आकड़े
1. उरुग्वे की टीम ने पांचवी बार विश्व कप में अपने ग्रुप में टॉप किया है। इससे पहले वह 2010, 1930, 1950 और 1954 में ऐसा कर चूका है।
2. रूस ऐसा दूसरा यूरोपीय देश है जो अपनी मेजबानी में ग्रुप में पहला स्थान हासिल नहीं कर सका है। इससे पहले स्पेन 1982 में ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने में नाकामयाब रहा था।
3. 1998 में अर्जेंटीना के बाद उरुग्वे ऐसी पहली टीम है जिसने अपने सभी ग्रुप मैच बिना गोल खाए जीते हों।
4. 1994 के बाद सऊदी अरब ने अपना पहला विश्व कप मैच जीता है। इस बीच उसने 12 मैच खेले जिसमे 10 में उसको हार मिली और 2 मैच उसने ड्रा खेले।
5. मिस्र के गोलकीपर एस्साम एल हैदरी, 45 साल 161 दिन की उम्र में विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.