पाली. हेल्दी पाली की थीम पर राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद के तत्वावधान में रविवार सुबह साइंस पार्क में योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें आमजन के साथ विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेन्द्र बोहरा, चिकित्सक डॉ. दिनेश सारड़ा, कैलाश परिहार ने प्रशिक्षकों की देख-रेख में योग किया और सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करने की नसीहत दी।
साइंस पार्क में सुबह योग प्रशिक्षक रणजीत जैन, अम्बालाल सोलंकी ने एक घंटे से अधिक चले शिविर में शिविरार्थियों को आसन, प्राणायाम और ध्यान के गुर सिखाए। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने शिविरार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही तथा नियमित रूप से योग करने एवं खान-पान में सुधार लाने की हिदायत दी। शिविर में पार्षद किशोर सोमनानी, त्रिलोक चौधरी, वैभव भंडारी, निखिल व्यास, रामवतार अग्रवाल, रूपचंद लखारा, मोहन प्रजापत, डॉ. केएम शर्मा, संजय सिंघल, गुलबागसिंह खेड़ा, बजरंग हुरकट, मानवेन्द्रसिंह भाटी, आदितय गहलोत, चेतन झाला, जगदीश माली, कला पंजवानी, शिवप्रकाश प्रजापत, महेन्द्र रावल सहित कई जने उपस्थित रहे।
पत्रिका की पहल सराहनीय
राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद पहल काफी सराहनीय है। योग करने से शरीर को फायदा होता है यह सभी जानते हैं। इस मुहिम से शहरवासियेां में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
- नीरज गर्ग, आदर्श नगर
योग से अच्छा लगा
सांइस पार्क में योग करना अच्छा लगा। अब हर शिविर का हिस्सा बनुूंगी। प्रशिक्षकों की देख-रेख में आसन, प्राणायाम और ध्यान किया।
- साधना मालवा, अम्बेडकर सर्किल
अब नियमित करूंगी योग
शिविर में आसन, प्राणायाम और ध्यान किया। इससे शरीर को क्या-क्या फायदा होगा, इस बारे में जानकारी ली। शरीर स्वस्थ बना रहे इसलिए अब रोजाना कुछ समय योग भी करूंगी।
- लवीना सुखवाल, जनता कॉलोनी
सुबह जल्दी उठ जाएंगे
साइंस पार्क में योग शिविर आयोजित होने की खबर राजस्थान पत्रिका में पढ़ी तो मैं भी योग करने पहुंच गया। योग करके काफी अच्छा लगा। अब वॉकिंग के साथ मैं भी नियमित रूप से योग करने की कोशिश करूंगा।
- सतनामदास मगनानी, आदर्श नगर
यहां-यहां होंगे योग शिविर
12 जून - बांगड़ स्टेडियम।
13 जून - बांगड़ कॉलेज परिसर।
14 जून - नगर परिषद परिसर।
15 जून - टैगोर नगर शिव मंदिर उद्यान।
16 जून - घरवाला जाव आजाद उद्यान।
17 जून - गांधी नगर द्वितीय उद्यान।
18 जून - आदर्श नगर आई माता उद्यान।
19 जून - जय नगर मारूति नंदन उद्यान।
20 जून - नया गांव महादेव मंदिर उद्यान।





No comments:
Post a Comment