Breaking News
recent

International Yoga Day: स्वस्थ रहना है तो चले आओ योग की गोद में...21 jun को योग में लीन होगी छोटी काशी

बून्दी. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकाधिक जन भागीदारी का संदेश देने के लिए मंगलवार प्रात: ईश्वरीसिंह खेल संकुल में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलक्टर महेश चंद्र शर्मा सपत्नीक शामिल हुए वहीं जिला प्रशासन एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने भी मनोयोग से योग किया।

 


इस योग सत्र में अन्तराराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया जो एक घंटा चला। योगाभ्यास डॉ माण्डवी गौतम एवं डॉ मिथिलेश जैन ने कराया। इसमें सूक्ष्म क्रियाएं, सभी मुद्राओं में आसन व प्राणायाम कराए गए। आरंभ में प्रार्थना एवं अंत में सभी ने योग को जीवन में उतारने का संकल्प व्यक्त किया।

 


अतिरिक्त कलक्टर नरेश कुमार मालव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ममता तिवाड़ी, उपखण्ड अधिकारी दिवांशु शर्मा, उप निदेशक आयुर्वेद डॉ कृष्ण मुरारी रेवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता जे. पी. मंत्री, नगर परिषद आयुक्त अरूणेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, शालिनी विजय, हुमेरा केसर एवं अन्य मौजूद रहे।


हर घर से हो भागीदारी


जिला कलक्टर महेश शर्मा ने आह्वान किया है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस आयोजन में हर घर-परिवार से भागीदारी होनी चाहिए ताकि योग का संदेश घर-घर पहुंच सके और स्वास्थ्य चेतना का संचार हो सके।


प्रात: 7 से 8 होगा मुख्य आयोजन


उप निदेशक आयुर्वेद डॉ कृष्ण मुरारी रेवाल ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार जिलेभर में प्रात: 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह हायर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित होगा। इसके लिए सभी को 6.30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा। साथ ही अपनी सुविधा के लिए चटाई-बिछावन आदि साथ लाना होगा। योग दिवस से पूर्व 20 जून को भी खेल संकुल में नियमित योगाभ्यास सुबह 6 से 8 बजे तक किया जाएगा।


विद्यार्थी भी करेंगे योग


अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 7 से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को मय स्टॉफ विद्यार्थियों के योगाभ्यास में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.