Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: इस विद्यालय में 220 छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जैसलमेर. किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पोकरण के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई। एएचडी कार्यक्रम के अंतर्गत 220 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार रावला ने काउंसलिंग सेवाओं, एनीमिया, पोषण, बाल विवाह, माहवारी, घरेलू हिंसा, जेण्डर हिंसा, वृद्धि व विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आरआईटी, एसआईटी से होने वाले संक्रमण, एचआईवी एड्स के बारे में बताया। एएनएम ऊषा राठौड़, आशा सहयोगिनी पुष्पा खत्री ने बीमारियों के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी। प्रयोगशाला तकनीशियन शौकतअली ने रक्त जांच की। इस अवसर पर क्विज, प्रश्नोत्तरी व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अशोक नागौरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।.

जैसलमेर . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाठी में सोमवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक पालीवाल ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी। प्रधानाचार्य पूराराम सैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अंजना शेखावत ने किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
जैसलमेर . पोकरण क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊजला के भैयो की ढाणी में शहीद रायअली खां स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज किया गया। पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर के मुख्य आतिथ्य, युवा नेता रऊफखां मेहर, अशोक पालीवाल, हिंगलाजदान, मंगेश, कैलाश भील के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि व पूर्व जिला प्रमुख फकीर ने युवाओं से शिक्षा के साथ खेलों में भी रुचि रखकर आगे बढने तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। युवा नेता मेहर, कैलाश भील ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से एकजुट होकर कार्य करने, समाज में शिक्षा को लेकर जनजागरण करने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.