Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: सफाई कर्मियों के 33 पदों पर भर्ती, वाल्मीकि समाज ने किया विरोध

जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद में सफाई कर्मियों के 33 पदों पर भर्ती प्रक्रिया इन दिनों जारी है। इस संबंध में आवेदन करने का काम पूरा हो चुका है और आगामी 25 से 29 जून तक कम्प्यूटर लॉटरी से कार्मिकों का चयन किया जाना है। इस बीच हरिजन समाज का संगठन भर्ती प्रक्रिया के विरोध में उतर आया है। उन्होंने ज्यादा पदों पर भर्ती करवाने के साथ वर्ष 2012 के फार्मूले से नियुक्ति करने की मांग की है तथा ऐसा नहीं किए जाने पर मौजूदा भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं होने देने की घोषणा की है।जानकारी के अनुसार नगरपरिषद को 491 आवेदनों में से 20 से अधिक आवेदन सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की ओर से किए गए हैं। गौरतलब है कि भर्ती प्रक्रिया जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में हो रही है, जिसमें परिषद सभापति, आयुक्त के अलावा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य शामिल है।
जरूरत से कम पदों पर भर्ती
जैसलमेर नगरपरिषद क्षेत्र में करीब आधे वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी हुई है, क्योंकि परिषद के पास नियमित सफाई कर्मियों की बेहद कमी है।ऐसे में 33 सफाई कर्मियों की नई भर्ती अपर्याप्त है। इस संबंध में सत्ताधारी पक्ष के विधायक छोटूसिंह भाटी ने भी राज्य सरकार से गत अर्से 33 पदों की विज्ञप्ति को कम बताते हुए ज्यादा पद सृजित करवाने की मांग की थी। सरकार ने विधायक की मांग को तवज्जो नहीं दी। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में यहां 78 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई थी और तब 45 जनों की ही भर्ती हो पाई। 6 साल बाद पुन:सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है और वह भी महज 33 पदों के लिए। जानकारों के अनुसार जैसलमेर में 300 सफाई कर्मियों की आवश्यकता है, जबकि परिषद के पास करीब 150 का अमला ही कार्यरत है।
आज से धरना-प्रदर्शन
सफाई कर्मियों की मौजूदा भर्ती प्रक्रिया का विरोध करते हुए हरिजन (वाल्मीकि) समाज सेवा एवं विकास संस्थान की ओर से षनिवार को आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है। वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मियों की नई भर्ती में पद बढ़ाने, अन्य जातियों के आवेदकों के आवेदन निरस्त करने तथा 2012 की भर्ती प्रक्रिया को अपनाने की मांग की है। अध्यक्ष भगवानदास व सचिव विजय कुमार ने बताया कि उनके संगठन ने गत 5 जून को विरोध प्रदर्षन किया था। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। वाल्मीकि समाज ने धरना और हड़ताल आदि का सहारा लेकर भर्ती प्रक्रिया रुकवाने का ऐलान किया है।

फैक्ट फाइल -
-33 पदों पर शहर में लगाए जाने है सफाईकर्मी
-35 वार्ड हैं जैसलमेर नगरपरिषद के क्षेत्र में
-45 कार्मिकों की भर्ती की गई थी 2012 में

नियमानुसार कर रहे कार्रवाई
सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार करवाई जा रही है। इस प्रक्रिया में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के नियम लागू हैं। साल 2002 के बाद किसी के तीसरी संतान है तो ऐसा व्यक्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया गया है।
-झब्बरसिंह चौहान, आयुक्त, नगरपरिषद जैसलमेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.