Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: आगजनी,अपहरण व मारपीट घटना के मामले में हुई यह बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों को...

जैसलमेर. नहरी क्षेत्र में आगजनी, अपहरण व मारपीट के पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में किया पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि 24 पीडी में अपने खेत में सो रहे चार व्यक्तियों का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया था, वहीं आरोपियों द्वारा मारपीट भी की गई। आरोप है कि उन्होंने रात्रि में ही हवाई फायर करते हुए कच्चे आवास को भी आग के हवाले कर दिया था। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, वहीं अपह्वत तीन व्यक्तियों को बाहला क्षेत्र में घायलावस्था में मोहनगढ़ के अस्पताल लाया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया। उधर, अपह्वत चौथे व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, पुलिस अभी भी उसकी तलाश में जुटी हुई है। जांच अधिकारी हनुमाना राम विश्नोई ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें सेवकसिंह, दारासिंह, शिवराजसिंह आदि शामिल हैं, वहीं दो अन्य आरोपियों आचार खां पुत्र भूरे खां निवासी बडोड़ा गांव, ईस्लाम खां पुत्र ईशाक खां निवासी हमीरनाडा को गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपियों को 24 जून को जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पांचो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा की अवधि समाप्त होने पर फिर से पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपियों से वारदात के समय उपयोग में लिए गए वाहन भी बरामद किए गए। जिसमें एक केम्पर गाड़ी व एक ट्रॉली सहित ट्रेक्टर शामिल है।

जैसलमेर. फलसूंड पुलिस थान में दर्ज बोलेरो वाहन की चोरी प्रकरण में मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया। थानाधिकारी जसवंतसिंह राजपुरोहित,जुगताराम,भोपालसिंह,वागाराम,इंद्राराम,कौशलाराम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के आरोपी हमतुल्ला पुत्र इलियास खां, निवासी बापीणी , जोधपुर को गिरफ्तार कर पोकरण एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि सोमवार सुबह वाहन चालक फलसूंड में किसी होटल पर चाय पी रहा था। इस दौरान उसके बोलेरो वाहन की चाबी वाहन में ही रह गई। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया। हालांकि वाहन चालक ने आरोपी को पहचान लिया था।

मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
पोकरण. पुलिस ने चार माह पूर्व स्थानीय सालमसागर तालाब पर एक युवक के साथ मारपीट के आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गत 14 फरवरी की रात्रि में दीपेन्द्रसिंह के साथ कुछ युवकों की ओर से सालमसागर तालाब के पास मारपीट की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को चौथे आरोपित दांतल निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र आईदानसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां उसे गहन पूछताछ के लिए एक दिन तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.