Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: जैसलमेर के इस खिलाडी का नेशनल टीम में चयन

जैसलमेर. जिले के होनहार खिलाड़ी महिपालसिंह का अंडर-19 नेशनल बॉस्केटबॉल टीम में चयन हुआ है। जैसलमेर स्थित चंद्रवीरसिंह कॉलानी उनके घर पर बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। महिपालसिंह की प्रारम्भिक शिक्षा उनके गांव झिनझिनयाली में हुई। उन्होंने जैसलमेर में पढ़ाई के दौरान बॉस्केटबॉल संघ से जुडकऱ जिले तथा राज्य की टीमों का भी प्रतिनिधत्व किया। महिपालसिंह का नेवी में चयन हो जाने के वह यूबी हैदराबाद की तरफ से भी खेलते है तथा कुछ दिन पूर्व 17 वर्षीय भारतीय टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं ने उनका राष्ट्रीय 19 वर्ष टीम में चयन किया है। गौरतलब है कि आगामी 31अगस्त से 15 सितम्बर तक चीन में आयोजित होने वाले विश्व कम में 32 टीमें भाग लेगी।

जीवन में नशा घोलने का कार्य करता है नशा’
जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन एवं तस्करी निरोध दिवस पर मंगलवार को जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र जैसलमेर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि महेन्द्रसिंह थईयात ने कहा कि नशा हमारे जीवन में धीरे-धीरे जहर घोलने का कार्य करता है। व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता है। सुनिल दायमा ने बताया कि नशे से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है। पवनसिंह ने नशे के दुष्परिणाम बताए। परियोजना निदेशक राजकुमार ने बताया कि नशे से सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म होती है और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया।
बताए नशे के दुष्परिणाम
सीमा सुरक्षा बल डाबला की 18 बटालियन में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन एवं तस्करी निरोध दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। बटालियन के कार्यवाहक कमाण्डेंट पीके नाग, द्वितीय कमान अधिकारी अनमोल भगत, उप कमाण्डेंट जीएल मीना, उप कमाण्डेंट व बटालियन के सभी कार्मिकों ने रोड शो की ओर से व डाबला के स्कूल में जाकर बच्चों व नागरिकों को नशीली दवाओं के सेवन व तस्करी के खिलाफ जानकारी दी। इस दौरान बटालियन के कार्मिकों ने जैसलमेर-बाड़मेर एन-68 पर आवागमन कर रही गाडिय़ों को रोककर ड्राइवरों को नशे के दुष्परिणाम बताए व गाडिय़ों पर स्टीकर लगाए व शीतल पेयजल पिलाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.