जैसलमेर. मोहनगढ़ क्षेत्र में आई तूली वितरिका की 15 आरडी के पास एक बोरड़ी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने स्थानीय निवासियों द्वारा मोहनगढ़ पुलिस थाने में फोन पर सूचना दी गई। जिस पर मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेंद्र सिंह खींची के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक आम्ब सिंह मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस द्वारा शव अपने कब्जे में लेकर निजी वाहन से मोहनगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर मोर्चरी में लाश रखवा कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में जांच अधिकारी आम्ब सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब8.9 बजे के करीब 15 तूली वितरिका निवासी महेंद्र राम बावरी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि एक बोरड़ी के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। जहां मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई। जिसमें मृतक का नाम बलराम (32) पुत्र पूरण नाथ वाल्मीकि निवासी अजीतपुरा जिला हनुमानगढ़ बताया गया। व्यक्ति के साथ आए उसके भतीजे की ओर से यह जानकारी दी गई। मृतक बीकानेर से अस्पताल में अपना चेक अप करवाकर व दवाइयां लेकर बस में रवाना हुआ था। तूली वितरिका पहुंचने पर भतीजे से शराब के पैसे मांगने लगा। भतीजे के मना करने पर उसे भगा दिया। उसके बाद बलराम तूली वितरिका की 15 आरडी पर बोरड़ी छांव में सांयकाल के समय उल्टा लेट गया, जहां पर तड़पते हुए दम निकल गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने व दवाइयों के खाने से ही मौत हुई होगी। वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। मोहनगढ़ क्षेत्र में आई तूली वितरिका की 15 आरडी के पास एक बोरड़ी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने स्थानीय निवासियों द्वारा मोहनगढ़ पुलिस थाने में फोन पर सूचना दी गई।





No comments:
Post a Comment