Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: सड़क तो बना दी, लेकिन इस बड़ी भूल की वजह से परेशान हो रहे है लोग

जैसलमेर. मोहनगढ़ कस्बे के कई इलाकों में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। यहां गंदगी में मच्छर पैदा हो रहे है। कई ग्रामीणों गंदगी की वजह से बीमार भी हो रहे है। गंदे पानी व कीचड़ की वजह से आने जाने के रास्ते भी बंद हो रहे है। बावजूद इसके जिम्मेदार बिल्कुल ही ध्यान नहीं दे रहे है, जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। ऐसी ही स्थिति इन दिनों मोहनगढ़ के किले के पास से बनाई गई ग्रेवल सडक़ की बनी हुई है। जहां पर ग्रेवल सडक़ तो बना दी, लेकिन पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंधन नहीं किए गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। न से उचित कार्य करने की मांग की है।

‘पेयजल आपूर्ति सुचारु कराएं’
-बकाया भुगतान को शून्य की स्थिति में लाने की हिदायत
जैसलमेर. अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी ने जैसलमेर शहर में पेयजल आपूर्ति को 48 घंटे के अंतराल में कराने के लिए नगरपरिषद के अधिकारियों को कहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को समय पर पीने का पानी मिले, इसकी प्रभावी मॉनेटरिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने सहायक अभियंता नगरपरिषद (जलदाय ) को उप सभापति रमेश जीनगर की ओर से वार्ड संख्या 11 में बताई गई पानी की समस्या के संबंध में तत्काल ही मौके पर जाकर मोहल्ले में पानी आपूर्ति सुचारु कराने को कहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर स्वामी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पानी, बिजली और मौसमी बीमारियों की साप्ताहिक बैठक में यह बात कही। बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शहर में पॉलीथिन उपयोग की रोकथाम के लिए अभियान चला कर उसकी धरपकड़ कराएं। उन्होंने शहर में पेयजल पाइप लाइन के कार्य की जांच रुडीप व नगरीय निकाय के अधिकारी को संयुक्त रूप से करने के निर्देश दिए, वहीं जहां भी सीवरेज लाइन का कार्य किया। वहां के गड्ढ़ों को तत्काल भरवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कलक्टर ने जवाहिर चिकित्सालय के टांके में पाइप लाइन में अभी तक पानी आपूर्ति नहीं कराने को गंभीरता से लिया और दो -तीन दिवस में चिकित्सालय के टांके में पानी आपूर्ति करवाने की बात कही। उन्होंने चिकित्सालय में करवाए गए मरम्मत कार्यो की जानकारी ली और उन्हें भी समय पर कराने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राजश्री एवं जननी सुरक्षा योजना के बकाया भुगतान को शून्य की स्थिति में लाने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.