Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: पहली बारिश के साथ खुली व्यवस्थाओं की पोल,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में नागरिक व्यवस्थाओं पर प्री-मानसून की पहली बारिश भारी साबित हुई। बारिश के चलते सडक़ों पर जगह-जगह पानी भर गया और गलियों की मिट्टी बह जाने से उनमें बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए। तेज हवाओं के साथ आई बारिश के कारण सडक़ किनारे रखे गए हॉर्डिंग और बैनर फट गए तो मेघवाल पाड़ा में बिजली का एक लोहे का खंभा पास स्थित मकान पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। विद्युत निगम ने मंगल और बुधवार की दरम्यानी रात को बरसात के शुरू होते ही ऐहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी,जो कोई तीन-चार घंटों बाद बहाल हो पाई।
गलियों में आवाजाही दुश्वार
षहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में इन दिनों चल रहे सीवरेज लाइनों के कार्य के चलते सडक़ों व फर्शों की बुरी दशा बारिश में मिट्टी बह जाने के कारण बदतर हो गई।भीतरी इलाकों के इन मार्गों में बड़े-बड़े गड्ढ़े बन जाने से वहां आवाजाही करना अत्यंत कठिन हो गया है। कई गलियों में तो मिट्टी बह जाने के बाद अब केवल पत्थर के टुकड़े ही दिखाई दे रहे हैं। सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढ़ों में पानी भर गया। उबड़-खाबड़ मार्ग आवाजाही करने वाले लोगों के साथ पशुधन के लिए हादसे का सबब बन सकते हैं।
सडक़ों पर जमा पानी और रेत
बुधवार को जैसलमेर के कई मुख्य सडक़ मार्गों पर बहकर आई मिट्टी के चलते रेत के ढेर लगे नजर आ रहे हैं। इन सडक़ों का बड़ा हिस्सा रेत की चपेट में आने से वाहनों के संचालन में दिक्कतें पेश आई। ऐसे ही पंचायत समिति सम, आफिसर्स क्वाटर्स के आगे से लेकर गड़ीसर चौराहा आदि पर पानी जमा हो गया। मुख्य सडक़ों के किनारे लगाए गए हॉर्डिंग और बैनर बड़ी संख्या में क्षत-विक्षत हो गए हैं। तेज हवा के साथ बारिष के दौरान मेघवाल पाड़ा में बिजली का लोहे का खंभा एक रिहायशी मकान पर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बुधवार शाम तक खंभे को बदला गया।
जल आवक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर
बीती रात्रि को जैसलमेर व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से पुरातन गड़ीसर सरोवर में पानी की आवक हुई है। ऐसे में जल प्रवाह क्षेत्र में लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर पानी से घिरा नजर आया। जानकारी के अनुसार विद्युत निगम ने अभी तक इस ट्रांसफार्मर को बिजली से नहीं जोड़ा है। निगम सूत्रों के अनुसार भविष्य में यदि इससे वायरिंग की गई तो बारिश के समय किसी हादसे का सबब बन सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.