Breaking News
recent

बाबा रामदेव फिर लाॅन्च करने जा रहे Kimbho एेप, इस बार WhatsApp को टक्कर देने के लिए बनार्इ ये खास योजना

नर्इ दिल्ली। Whastapp को टक्कर देने के लिए बाबा रामेदव एक बार फिर kimbho एेप लाॅन्च करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा रामदेव इस बार पूरी तैयारी के साथ अपना स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग एेप लान्च करेंगे। इसके पहले मर्इ माह के आखिर में Kimbho एेप के असफल लाॅन्च होने के बाद बाबा रामदेव की बड़ी किरकीरी हुर्इ थी। लेकिन बाबा इस बार तकनीक के क्षेत्र में भी कदम रखने से हार नहीं मानने वाले हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा रामदेव अपने व्यापार को आैर बढ़ाने को लेकर गंभीर हैं आैर कुछ हफ्तों के अंदर ही वो Kimbho एेप को आैपचारिक तौर पर लाॅन्च करेंगे।


पहले भी लाॅन्च के एक दिन बाद ही फिसड्डी हो गया था Kimbho एेप

ब्लूमबर्ग को दिए गए फोन इंटरव्यू में बाबा रामदेव के बिजनेस पार्टनर अाचार्य बालकृष्ण ने बताया कि, हम एेप को तब तक नहीं लाॅन्च करेंगे जब तक की एक्सपर्ट हैकर्स अौर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट सुरक्षा आैर निजता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जाते। इसके पहले लाॅन्च के ठीक एक दिन बाद ही तकनीकी खामियों की वजह से एेप को स्टोर से हटा लिया गया था। माना जा रहा था कि रामदेव आैर बालकृष्ण के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। योग गुरू से बिजनेस गुरू बने इन दोनों बाबाआें ने एक साथ मिलकर करीब 1.6 अरब डाॅलर का पतंजलि आयुर्वेद व्यापार को खड़ा कर चुके हैं। आज पतंजलि आयुर्वेद साबुन, स्किन क्रीम, इंस्टैंट नूडल्स् से लेकर एफएमसीजी सेक्टर के कर्इ उत्पाद बाजार में उतार चुक हैं।


मुश्किल होगा WhatsaApp को टक्कर देना

WhatsApp को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव ने अपने एेप को 'स्वेदशी एेप' के कलेवर में लाॅन्च करेंगे। माैजूदा समय में भारत में WhatsApp के करीब 2.3 करोड़ यूजर्स हैं। इसके साथ ही ये एेप इलेक्ट्राॅनिक पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने की जुगत में है। बेंगलूरू की एक फर्म की चीफ एग्जीक्युटीव नेहा धरिया ने कहा कि, पतंजलि इस तकनीक पर अभी भले ही काम कर रह हो। लेकिन बाबा रामदेव के पास एक जबरदस्त ब्रांड अपील है जो ग्राहाकों को अपने तरफ आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हालांकि उनके लिए तकनीक के क्षेत्र में कदम रखना आैर अपनी पकड़ मजबूत रखना एक चुनौती जरूर होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.