Breaking News
recent

My booth my pride: 'कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क नहीं', देखिये वीडियो

श्रीकोलायत/श्रीडूंगरगढ़. कांग्रेस के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम बुधवार को श्रीकोलायत व श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुआ। कोलायत में हुए कार्यक्रम में बज्जू ब्लॉक के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। श्रीकोलायत के जाट धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में श्रीकोलायत व बज्जू सहित २५७ बूथों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कभी फर्क नहीं रहा।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा शासन से परेशान हो चुकी है।

 

भाजपा की सत्ता को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। छोटे दुकानदार परेशान हैं, यही कारण है कि प्रदेश में कोई बड़े उद्योग नहीं लग रहे हैं। कार्यक्रम में कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पूर्णाराम चौहान, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, जिला प्रभारी भरतराम मेघवाल ने पार्टी की रीति-नीति पर प्रकाश डाला।

 

सभी परेशान
श्रीडूंगरगढ़. यहां कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्थान प्रभारी काजी मोहम्द निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। देवीलाल राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से दिखाए गए सपनों की हकीकत अब दिखने लगी है। सरकार के खोखले वादों से अब जनता परेशान हो चुकी है। जिला अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने भाजपा सरकार को अहंकारी बताते हुए इसे सबक सिखाने की बात कही।

 

 


सह प्रभारी से मिले
श्रीकोलायत में हुए मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेन्द्र सिंह भाटी के समर्थकों ने सह प्रभारी निजामुद्दीन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भाटी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत चुनाव के बारे में चर्चा की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.