जालोर/भीनमाल. कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक स्तर पर आयोजित 'मेरा बूथ, मेरा गौरवÓ कार्यक्रम में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी सामने आ रही है। एक दिन पूर्व रानीवाड़ा में तो दो जगह हुए कार्यक्रम में साफ हुआ कि चुनावों से पहले की तैयारी में ही पार्टी की नब्ज ठीक नहीं है।
भीनमाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के उद्बोधन केे दौरान नारेबाजी हुई। वहीं सांचौर में तो विधायक सुखराम विश्नोई व पूर्व विधायक हीराराल विश्नेाई के समर्थक आपस में भिड़ ही गए।जिले में कांग्रेस की ओर से बूथ को गौरवशाली बनाने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम शुरूआत में ही विरोध की भेंट चढ़ गया। चुनाव से पूर्व इस हुए कार्यक्रम में जिले में कांग्रेस की धड़ेबंदी खुलकर सामने आई।
रानीवाड़ा में एक कार्यक्रम पूर्वविधायक रतन देवासी के पक्ष में हुआ तो दूसरा उनके विरोध में। चुनावी साल में कांग्रेस के आला अधिकारियों को इस तरह की ओपनिंग की उम्मीद नहीं थी। डेयरी के पास आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कुछ पदाधिकारी एकत्र हुए तथा राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल को ज्ञापन देकर स्थानीय को टिकट देने की मांग रखी। माना जा रहा है कि यहां एकत्र हुए लोग पूर्व विधायक रतन देवासी के विरोधी खेमे से हैं। वहीं क्षेत्र के कुड़ा गांव में शनिवार को कांग्रेस का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम हुआ, जिसमें सांचौर विधायक सुखराम बिश्नोई व रानीवाड़ा के पूर्व विधायक रतन देवासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सांचौर में भिड़े विधायक व पूर्व विधायक के समर्थक
कार्यक्रम के तहत सांचौर में दो जगह कार्यकर्ता इक_ा हुए। विधायक सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में डाक बंगले में कार्यक्रम हुआ।वहीं पूर्व विधायक हीराराम विश्नोई समर्थकों ने माखुपुरा स्थित एक कृषि फार्म पर कार्यक्रम किया। यहां डाक बंगले में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव को विधायक सुखराम विश्नोई ने कहा कि वे हीरालाल विश्नोई के समर्थकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चले गए तो वह धरने पर बैठ जाएगा। हालांकि डाक बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक भी मौजूद थे। उन्होंने भी राष्ट्रीय सचिव को कार्यक्रम में चलने का अनुरोध किया। लेकिन विधायक ने इसका विरोध जताया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय सचिव की ओर से एक होटल में खाना खाने के बाद हीरालाल विश्नोई समर्थक वहां पहुंचे व उन्हें अपने कार्यक्रम में ले जाने लगे। इस दौरान सुखराम विश्नोई समर्थकों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि वे सड़क पर लेट जाएंगे। लेकिन उन्हें वहां जाने नहीं देंगे। इस दौरान विधायक व पूर्व विधायक के समर्थक आपस में उलझ गए।
भीनमाल जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
भीनमाल में संबोधित करने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह खड़े हुए तो भीनमाल से विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उमसिंह के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में कार्यक्रम में मौजूद उमसिंह ने ही कार्यकर्ताओं से समझाइश कर शांत करवाया। वहीं अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह ने स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट देने की मुद्दा उठाकर अपने मन की बात कह डाली। उमसिंह और समरजीतसिंह के बीच आपसी टकराव पिछले विधानसभा चुनाव से लगातार सामने आ रहा है।
जिलाध्यक्ष ने उठाया स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा
भीनमाल. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल रविवार को शहर के क्षेंमकरी माता मंदिर तलहटी स्थित माली समाज धर्मशाला में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान यहां भी कांग्रेस की गुटबंदी सामने आई। कार्यक्रम को बंसल समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पहले मेरा ही टिकट कटा था, लेकिन हमने तो विरोध नहीं किया। जिस पर ऊमसिंह के समर्थक ने विरोध जताते हुए कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी के विरोध में कार्य किया। जिसका जवाब देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि टिकट में बाहरी प्रत्याशी को सहन नहीं करेगें। उन्होनें प्रभारी बंसल के सामने कहा कि टिकट चाहे किसी को दे लेकिन बाहर के व्यक्ति को यहां आकर राजनीति नहीं करने देगें। इस दौरान दोनों गुटों में थोड़ी गहमागहमी हुई, लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों ने समझाइश कर शांत करवाया।
स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशी को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। स्थानीय प्रत्याशी ही कार्यकर्ताओं से रूबरू होता है एवं उनकी समस्या को समझता है।
-डॉ समरजीतसिंह, जिलाध्यक्ष, कांगे्रस
विधायक व पूर्व विधायक समर्थक हुए आमने-सामने
सांचौर. कांग्रेस पार्टी के मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन में भाग लेने आये कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के दौरे को लेकर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। जिसको लेकर विधायक सुखराम बिश्नोई व पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई ने अलग-अलग बैठक की। इस दौरान विधायक सुखराम बिश्नोई के विरोध करने पर विवेक बंसल पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नहीं गए।जिससे कांग्रेस विधायक व पूर्व विधायक समर्थित कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। जिससे एक बार माहौल गरमा गया। कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं की आपसी खींचतान से देखकर बंसल, विधायक सुखराम बिश्नोई, पूर्व विधायक रतन देवासी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह के साथ गाड़ी में बैठकर भीनमाल के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व डाक बंगले में मेरा बूथ मेरा गौरव को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान प्रभारी के निर्देश पर पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई भी सम्मेलन में भाग लेने आ गए। लेकिन उनके समर्थकों द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन माखुपुरा स्थित कृषि फार्म पर चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक ने विवेक बंसल से उनके द्वारा बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताआं से मिलने की बात कही। जिसका विधायक सुखराम बिश्नोई ने विरोध किया। ऐसे में विधायक सुखराम बिश्नोई व पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए। बूथ सम्मेलन समापन के बाद शहर के निजी होटल में विश्राम के लिए गए बंसल को पूर्व विधायक समर्थित कार्यकर्ता बूथ कार्यक्रम में शिकरत करने के लिए लेने पहुंचे। जिसकी भनक विधायक समर्थित कार्यकर्ताओं को होने पर उन्होंने उसका विरोध किया। जिस पर दोनो गुट के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।इस दौरान कार्यकर्ताओं के भिडऩे की स्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, विधायक सुखराम बिश्नोई, जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह, पूर्व विधायक रतन देवासी के साथ बैठकर बिना कार्यकर्ताओ से मिले भीनमाल के लिये रवाना हो गए।





No comments:
Post a Comment