Breaking News
recent

OMG: ऐसे तो कभी नहीं हो पायेगी कोटा से शुरू 'हवाई सेवा'

कोटा. लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई जयपुर-कोटा-दिल्ली हवाई सेवा ढाई माह से बंद पड़ी है। दिल्ली के लिए 11 अप्रेल को हवाई सेवा शुरू हुई थी और 14 अप्रेल को बंद हो गई। राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर सार्थक प्रयास नहीं किए जाने के कारण हवाई अड्डे पर सन्नाटा पसरा है।

 

Read More:जीप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत


हवाई सेवा के शुरू होने से कोटा के विकास को पंख लगने की बढ़ी उम्मीदें धूमिल होने लगी हैं। बीते ढाई माह में 21 जून को योग दिवस पर मुख्यमंत्री, गढ़ेपान के अधिकारी व एक पवन हंस हेलीकॉप्टर ही यहां आया है।


ऐसे आई दिक्कतें
आठ माह से कोटा-जयपुर फ्लाइट बदस्तूर चल रही थी। दिक्कतें तब शुरू हुई जब इस सेवा को दिल्ली तक विस्तारित किया गया। एयरपोर्ट अधिकारी व सुप्रीम एयरलाइंस के अधिकारियों के बीच नोन शिड्यूल प्लाइट को लेकर तनातनी हो गई।

 

Read More:इस कॉलेज में सालों बाद भी शिक्षा और शिक्षकों का नहीं है कोई ठिकाना

एयरपोर्ट अधिकारी को समय पर सूचना नहीं देने की शिकायत डीजीसीए व एएआई को की गई। ऐसे में डीजीसीए ने उड़ान नहीं भरने के संदर्भ में यहां पत्र भेज दिया।

एएआई ने नियम विरूद्ध उड़ान का हवाला देते हुए रोक लगा दी। हालांकि इसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक कोशिशों से डीजीसीए और एएआई स्तर से क्लीयरेंस मिल गई थी लेकिन एयरलाइन्स कंपनी ने एविएशन ऑफिसर्स पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होने तक उड़ान शुरू न करने की घोषणा कर दी। बस इसी के बाद हवाई अड्डे पर सन्नाटा पसरा है।

 

Read More:क्रिकेट टीम का हुआ एक्सीडेंट, घायल हुए एक दर्जन खिलाड़ी


एक पहलू यह भी
इधर, एक पहलू यह भी है कि जिस दिन दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हुई, उसमें तकरीबन सभी यात्री राजनीतिक कार्यकर्ता ही थे। दूसरे दिन यात्रीभार नाम मात्र का रहा और लौटते में फ्लाइट खाली ही आई। ऐसे में जानकारों का कहना है कि यात्री भार न मिलना भी फ्लाइट बंद होने की छिपी वजह संभव है।

दिल्ली तक विस्तार के चक्कर में कोटा-जयपुर का फ्लाइट टाइम भी रि-शिड्यूल हुआ था, यह समय कोटा के यात्रियों के अनुकूल नहीं माना गया था।

 

Read More:ASI को थड़ी पर चाय पीना पड़ा इतना महंगा कि जान से हाथ धो बैठा

पिछले ढाई माह से हमारे पास फ्लाइट उड़ाने या इस सम्बंध में कोई सूचना नहीं आई है। फ्लाइट शुरू होगी तो हमारी ओर से पूरी तैयारी है।
नरेन्द्र कुमार मीणा,
एयरपोर्ट अधिकारी कोटा

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.