Breaking News
recent

PATRIKA CAMPAIGN : ‘थारे पैदल आएंगे बिहारी, कॉलेज सरकारी करा दे हमारी’

नैनवां.नैनवां के बीएजेएम कॉलेज को सरकारी करने की मांग को लेकर यहां श्याम मन्दिर में भक्तों व विद्याॢथयों ने सामूहिक आरती की। आरती में बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे।

आरती के बाद कीर्तन किया जिसमें श्रद्धालुओं ने कॉलेज सरकारी कराने को लेकर भजनों के माध्यम से खाटू श्याम से अरदास लगाई। ‘थारे पैदल आएंगे बांके बिहारी , कॉलेज सरकारी करा दे हमारी...’, ‘श्याम अरज सुन ले हमारी, कॉलेज हमारा हो सरकारी...’, ‘सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हमारा, तेरे बिन कौन हमारा...’, ‘बांसुरी ऐसी बजा गिरधारी, कॉलेज हो जाए सरकारी...’ भजनों के माध्यम से श्याम बाबा को रिझाया। महाआरती में टीकम जैन, अर्पित गोयल, मुकेश सैनी, अक्षय शर्मा, सावन बंसल, तुषार साहू, कृष्णा, अक्षय सैनी, अंकुश नागर, गोलू जैन, संतोष जैन आदि शामिल हुए।

सरकार को सद्बुद्धि दो गिरधारी...
टीकम जैन का कहना है कि उच्च शिक्षा के मामले में नैनवां बहुत पिछड़ा हुआ है। महाआरती व कीर्तन से बांके बिहारी को रिझाया है कि सरकार को सद्बुद्धि दे और कॉलेज सरकारी हो जाए। सरकार को जगाने के लिए ईश्वर भी मदद करें।

अर्पित गोयल का कहना हैकि 12वीं पास करते ही उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेेज की सुविधा मिल जाए इसलिएकॉलेज को सरकारी कराने के लिए महाआरती के माध्यम से श्याम के दरबार में गुहार लगाई है।

मुकेश सैनी का कहना है कि सरकारी कॉलेज के अभाव में उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, इसलिए श्याम बाबा के महाआरती में शामिल हुआ।श्याम बाबा से कॉलेज को सरकारी करने के लिए अरज की।

अक्षय शर्मा का कहना है कि हमारे कई बड़े भाइयों की सरकारी कॉलेज के अभाव में पढ़ाई छूट गई या स्वयंपाठी के रूप में परीक्षा देनी पड़ी।खाटू नरेश से विनती की है कि सरकार को सद्बुद्धि दे और कॉलेज सरकारी हो जाए।

सावन बंसलका कहना है कि कॉलेज को सरकारी कराने के लिए बाबा के दरबार महाआरती व कीर्तन का आयोजन किया। अरजी लगा कर प्रार्थना की। कॉलेज सरकारी होना चाहिए। यह समूचे क्षेत्र की मांग है।

तुषार साहू का कहना है कि सरकार को चाहिए कि नैनवां उपखंड की इस प्रमुख मांग को सबसे पहले पूरा करें। जो वादा किया था उसे निभाएं।ईश्वर भी हमारी मदद करें। क्षेत्र में कॉलेज सरकारी होगा तो शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.