Breaking News
recent

PATRIKA CAMPAIGN: ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर धरना देने आई बेटियां...सरकार से लगाई गुहार

बूंदी/ नैनवां. नैनवां के कॉलेज को सरकारी करने की मांग को लेकर एबीवीपी के तत्वावधान में उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना जारी रहा। चैनपुरिया गांव की छात्राएं व एबीवीपी के पदाधिकारी धरने पर बैठे।

 

धरने पर बैठने वाली छात्राएं वह थी जो पविार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं व कॉलेज सरकारी नहीं होने से 12 वीं कक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा से वंचित रह गई थीं। छात्राएं अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से नैनवां पहुंची।

 

जिनको एबीवीपी के कार्यकर्ता नगर तिराहे से वाहन रैली के साथ धरना स्थल पर लेकर आए। निशा नागर, प्रियंका शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, महिमा शर्मा, नितेश नागर, रेणु नागर, बुद्धेश नागर, मुस्कान नागर, शीला नागर, रसना बैरवा, किरण बैरवा, पूजा बैरवा सहित अन्य छात्राएं धरने पर बैंठी।

 

कॉलेज सरकारी होता तो...


धरना स्थल पर छात्राओं ने बताया कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से सरकारी कॉलेज के अभाव में पढ़ाई छोडऩी पड़ी। कॉलेज सरकारी होता तो हमें पढ़ाई नहीं छोडऩी पड़ती।

 

एबीवीपी के विद्यार्थी विकास प्रकल्प के जिला संयोजक दिलखुश पोटर, अभियान संयोजक जितेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला छात्रावास प्रमख भंवरलाल सैनी, कमलेश नागर सहित अन्य कार्यकर्ता धरने पर बैठे। बुधवार को बम्बूली गांव के लोग धरना देंगे।

 

पार्षद व पदाधिकारी ने भी दिया इस्तीफा कॉलेज सरकारी करने की मांग के समर्थन में मंगलवार को भी भाजपा के पार्षद व पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी रहा। भाजपा के मनोनीत पार्षद अनिरूद्ध शाह ने पार्षद पद से व भाजपा देहात मंडल एससी प्रकोष्ठ के महामंत्री रामस्वरूप बैरवा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

 

इस्तीफा में लिखा है कि कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलवाने के लिए नैनवां क्षेत्र के सभी वर्ग आन्दोलन में सहभागी हैं। परन्तु लम्बे संघर्ष के बाद भी सरकार का रवैया नकारात्मक है। सरकार के इस नकारात्मक रवैये से आहत होकर पार्षद पदों से इस्तीफा देकर आम नागरिक की हैसियत से आन्दोलन का समर्थन करते हैं।

 

वित्त सचिव तक पहुंचाई कॉलेज की मांगबीएजेएम कॉलेज को सरकारी करने की मांग ने जयपुर में भी हलचल पैदा कर दी। जयपुर में पढ़ रहे नैनवां क्षेत्र के छात्रों का शिष्ठमंडल मंगलवार शाम को वित्त सचिव मंजू राजपाल से मिला। बुधवार सुबह उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी से मिलेगा।

 

बीएजेएम कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयेश शर्मा एवं कुशाल साहू के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता नैनवां में स्ववित्तपोषी महाविद्यालय की नींव रखने वाली राज्य सरकार की वित्त सचिव मंजू राजपाल से मिला। राजपाल ने छात्रों की मांग को सकरात्मक रूप से सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

 

छात्रों ने जयपुर से फोन पर पत्रिका को बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री ने शिष्ठमंडल को बुधवार सुबह नौ बजे मिलने का समय दिया है। शिक्षा मंत्री से मिलकर कॉलेज को सरकारी करने की मांग की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.