Breaking News
recent

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा के सिलेबस जारी, जानिए कैसे होगी परीक्षा

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय ग्रेड (टीएसपी) विशेष शिक्षा की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर इनका अवलोकन कर सकते हैं।

सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में भर्ती के लिए वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (टीएसपी) विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन होगा। इसके तहत आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (टीएसपी) विशेष शिक्षा के हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गण, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान के सिलेबस अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर इनका अवलोकन कर डाउनलोड कर सकते हैं।

भूगोल और रसायन शास्त्र विषय के साक्षात्कार 11 से
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग में भूगोल और रसायन शास्त्र व्याख्याता पद भर्ती की साक्षात्कार तिथि घोषित कर दी है। सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि भूगोल व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा) के साक्षात्कार 11 जून से प्रारंभ होकर 24 जुलाई तक चलेंगे। इसी तरह रसायन शास्त्र व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा) के साक्षात्कार 11 जून से प्रारंभ होकर 18 जुलाई तक चलेंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाण पत्र और फोटो प्रति साथ लानी जरूरी होगी। इनके बगैर उन्हें साक्षात्कार से वंचित किाय जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

भरे आरएएस और अन्य भर्तियों के फार्म
राजस्थान लोक सेवा आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018, तकनीकी शिक्षा विभाग में उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ग्रुप इंस्ट्रक्टर सर्वेयर, महिला एवं बाल विकास विभाग में संरक्षण अधिकारी, संस्कृत शिक्षा में स्कूल व्याख्याता, माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ व्याख्याता ग्रेड द्वितीय और अन्य परीक्षा करानी है। इसी तरह प्रधानाध्यापक पद भर्ती (माध्यमिक विद्यालय), वरिष्ठ व्याख्याता ग्रेड द्वितीय (विशेष शिक्षा) मेडिकल एवं स्वास्थ्य विभाग में फिजियोथेरेपिस्ट (नॉन टीएसपी एवं टीएसपी), सहायक नगर नियोजक, वन विभाग में रेंज अधिकारी और सहायक वन संरक्षक और कॉलेज शिक्षा विभाग में व्याख्याता सारंगी परीक्षा भी करानी है।

इनके ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। मालूम हो कि पिछले महीने आयोग ने शुद्धि पत्र जारी किया था। इसमें पूर्व सैनिकों के लिए राज्य सेवा में पदों का 5 और लिपिकीय एवं अधीनस्थ सेवा में पदों का 12.5 प्रतिशत आरक्षण देने का जिक्र किया गया था। इसके चलते आयोग को संबंधित भर्ती आवेदन तिथि बढ़ानी पड़ी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.