Breaking News
recent

जिस SDO ने राजस्थान में फरियादी को गिरेबां पकड़ लात-घूंसों से पीटा था, गिरफ्तार नहीं हुआ वो; उग्र कांग्रेसियों ने CM का पुतला फूंका


करौली.
यहां टोडाभीम के कमालपुरा में 12 जून को सब डिविजन आॅफिसर (SDO) द्वारा एक फरियादी को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटे जाने के मामले में कांग्रेस भाजपा के बीच ठन गई है। एसडीओ जगदीश आर्य पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने धरना और सीएम का पुतला फूंक डाला।

 

संवाद सूत्रों के मुताबिक, ऐसा होने पर यह मामला सियासत में दूसरे कई अर्थ निकालता दिख रहा है। विधायक घनश्याम महर के नेतृत्व में कांग्रेसी कमालपुर में ग्रामीणों के साथ आ जमे हैं।

 

बता दें कि मारपीट की घटना अटल सेवा केंद्र पर आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में हुई थी। पत्रिका से इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोग सड़कों पर उतर पड़े। इसको लेकर कांग्रेसियों ने भी धरना-प्रदर्शन कर एसडीओ को निलम्बित करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक एसडीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

सोमवार को उपखंड कार्यालय परिसर में विधायक के साथ धरने पर बैठे पंचायत समिति प्रधान मुकेश मीना, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सूरजभान मीना, जिला उपाध्यक्ष भंवर एदलपुर, फतेहसिंह टुडावली, सत्येन्द्र शर्मा बालाजी, कमल पाडला सहित कई ग्रामीणों ने नारेबाजी की। इस दौरान विधायक महर ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर रही है। उसे जनता के हितों की कोई चिंता नही है। विधायक ने बताया कि २५ जून के बाद आन्दोलन तेज किया जाएगा।

 

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग
हिण्डौनसिटी. बालघाट थाना क्षेत्र के तिघरिया गांव की ढाणी मोड़ान का पुरा में रविवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक ही परिवार के पांच जने घायल हो गए । इनको अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गयाा। घायलों के बयान पर बालघाट पुलिस ने पांच सगे भाइयों को नामजद करते हुए करीब एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार मोड़ान का पुरा निवासी लोकेश गुर्जर ने बयान में बताया कि रात को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत से घर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही राममोहन, गज्जू, पप्पू, सुरेन्द्र व दीनदयाल गुर्जर समेत करीब एक दर्जन लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। आरोपियों ने उसके ट्रैक्टर ेमें भी तोडफ़ोड़ की।

 

किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर पहुंचा तो आरोपी पीछा करते हुए घर भी आ गए। इसके बाद दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। फायरिंग में लोकेश, उसका पिता सतवीर, छोटा भाई विक्रमसिंह व परिवार के बलराम व विशेष गुर्जर घायल हो गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.