Breaking News
recent

video : गुस्‍साए कि‍सानों ने रोकी कलक्‍टर की कार, पुलि‍स के उडे होश

सुल्तानपुर (कोटा) . कस्बे में लहसुन खरीद केन्द्र पर खरीदे गए माल का उठाव नहीं होने व अव्यवस्थाओं के चलते खरीद बंद हो जाने से किसानों में शुक्रवार को भी खासी नाराजगी देखने को मिली। शुक्रवार को आक्रोशित किसानों ने इटावा में मुख्यमंत्री के दौरे का जायजा लेने जा रहे जिला कलेक्टर गौरव गोयल की गाड़ी का घेराव कर दिया और गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गये, जिन्हें बड़ी मशक्कत से पुलिस ने हटाकर एक तरफ किया।
सुल्तानपुर लहसुन खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओ के चलते लगातार सातवीं बार खरीद बन्द हुई तो आक्रोशित किसानों ने इटावा जा रहे जिला कलेक्टर गौरव गोयल को रोककर समस्या समाधान करवाना चाहा, लेकिन जिला कलेक्टर की गाड़ी नही रुकी तो यहां किसान उनकी गाड़ी के आगे ही सड़क पर जा लेटे, जिन्हें मौजूद पुलिसकर्मियों की सहायता से हाथ पांव पकड़ कर बड़ी मशक्कत के साथ हटाया गया।

Read More: फि‍र जानलेवा साबि‍त हुआ लहसुन, गिरे भाव के गम में गश खाकर गिरा बुजुर्ग कि‍सान, मौत

किसानों के आक्रोश को देखते हुए जिला कलेक्टर गाड़ी से उतरे और किसानों की समस्या सुनकर गौण मंडी यार्ड में लहसुन खरीद केन्द्र पर पहुंचे । यहां किसानों ने बताया कि चार- चार दिनों के टोकन जारी होने के बावजूद भी खरीद केन्द्र पर अव्यवस्‍थाओं का अंबार है ।

 

दो दिनों से खरीद बंद होने से किसान परेशान है और आर्थिक संकट के साथ ही मानसिक तनाव झेल रहे हैं। इस पर जिला कलेक्टर द्वारा मौके पर ही राजफेड और सहकारी अधिकारियों को फोन कर लताड़ लगाई । साथ ही किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से लेने के लिए पाबंद किया।

Read More: लहसुन की आंच से फिर सुलगे किसानों के अरमान, दाम में भारी गिरावट, लागत निकालने में आ गया पसीना

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर ही खरीद शुरू करने के साथ शनिवार और रविवार को भी लहसुन की खरीद करने के निर्देश दिए। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ। बाद में नायब तहसीलदार नईमुद्दीन द्वारा जगह करवाकर किसानों के लहसुन की फिर से खरीद शुरू करवाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.