Breaking News
recent

साप्ताहिक राशिफल (01 से 07 जुलाई, 2018) : देखिये कैसा होगा आपके लिए जुलाई का ये पहला सप्ताह

मेष

(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

श्रवण नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह राजकीय अधिकारी से लाभ दिलवाएगा। कार्य में प्रगति के संकेत हंै। पिता की तरफ से सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए कोयला, रेत, सीमेंट से जुड़े क्षेत्र अचानक लाभ देंगे। निवेश किया जा सकता है। नौकरीपेशा को पदोन्नति तथा सम्मान प्राप्ति। महिला-छात्रों को प्रशासनिक क्षेत्र में अवसर।


शुभ रंग : सिंदूरिया, हरा
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : अवसरों को पहचानते हुए लाभ तय करें।

 

 

वृष

(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। मित्र तथा परिजनों के माध्यम से वैदेशिक मामले सफल हो सकते हैं। श्रेष्ठ प्रयास करें। व्यापारियों के लिए रत्न तथा पत्थरों का व्यवसाय लाभ देगा। नौकरीपेशा में निजी क्षेत्र के माध्यम से बड़ा पद मिलने की संभावना है। महिला तथा छात्रवर्ग को नेविगेशन या इंजीनियरिंग में सेवा के अवसर।


शुभ रंग : हल्का गुलाबी, सफेद
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : राजनैतिक लाभ लेने के लिए सहयोगियों से सहयोग लें।

 


मिथुन


(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)


वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। दो दिन बाद स्थिति सामान्य रहेगी। किसी विशेष कार्य का सफल होना इस सप्ताह की विशेषता रहेगी। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार श्रेष्ठ है। नौकरी में सफलता मिलेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को आधारभूत सिद्धांतों में परिवर्तन करना पड़ेगा।


शुभ रंग : आसमानी नीला, हल्दी पीला
शुभ अंक : 3, 6 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : सोच-समझकर लिया गया निर्णय नुकसान से बचाएगा।

 


कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र के विस्तार की संभावना है। मित्रों का सहयोग समस्याओं का समाधान करवाएगा। व्यापारियों के लिए उन्नति तथा व्यावसायिक लाभ का समय है। निवेश का विकल्प अचानक लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में अनापेक्षित सफलता। छात्रों और महिलाओं को नगरनिगम-पंचायत से जुड़े क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : मेहंदी हरा, लाल
शुभ अंक : 2, 9 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : समय रहते कार्य को सफल बनाकर लाभ लेने की कोशिश करते रहें।

 


सिंह


(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

मन के अनुकूल कार्य न होने से खिन्नता बढ़ेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। दो दिन तक कोई विशेष कार्य हाथ में न लें। बुधवार से स्थिति लाभकारी रहेगी। कार्य सफल होगा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र श्रेष्ठ रहेंगे। नौकरीपेशा में समस्या आ सकती है। महिला और छात्रवर्ग को असफलता से परेशानी होगी। प्रयास बढ़ाएं।


शुभ रंग : समुद्री हरा, गहरा गुलाबी
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : सलाह पर ध्यान देते हुए सुरक्षित निर्णय लेंं।

 


कन्या


(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


मिली-जुली प्रतिक्रियाएं लक्ष्य को प्रभावित कर सकती हैं। कार्य होने के संदेह से नुकसान हो सकता है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए उतार-चढ़ाव के बाद चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनेंगी, ध्यान रखें। नौकरीपेशा में अस्थिरता से परेशानी। महिला-छात्रों को सामंजस्य बैठाते हुए अवसरों की तलाश बढ़ानी होगी।


शुभ रंग : आसमानी नीला, अंगूरी हरा
शुभ अंक : 5, 8 दिशा : मध्यउत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक गतिविधि में एकाग्रता लाने से लाभ मिल सकता है।

 


तुला


(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)


कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। लाभ के लिए निवेश का विकल्प भी खुला रहेगा। महिला मित्र के माध्यम से रास्ते बनेंगे। व्यापारियों के लिए धातु से संबंधित व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : दूधिया सफेद, तरबूजी लाल
शुभ अंक : 7, 9 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध निवेश करने से लाभ होगा।

 


वृश्चिक

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

एकाएक लाभ के योग हैं। पुराने धन की प्राप्ति भी संभव है। संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। परिवार में मांगलिक अवसर आएगा। व्यापारियों के लिए सुदूर क्षेत्र में व्यवसाय के योग बनेंगे। लाभ के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा में तरक्की तथा प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को क्षेत्रीय आधार पर अपेक्षित सफलता के योग।


शुभ रंग : कत्थई, हल्दी पीला
शुभ अंक : 1, 5 दिशा : मध्यउत्तर, आग्नेय
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक गतिविधि का सामयिक लाभ मिलने लगेगा।

 


धनु

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

नए संबंधों का लाभ मिलेगा। किसी बड़े कार्य का भी योग है। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के साथ लाभ के योग बढ़ेंगे। मित्रवर्ग का सहयोग प्रसन्नता देगा। व्यापारियों के लिए स्वर्णाभूषण का व्यवसाय विशेष लाभ देगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग कार्य क्षेत्र में सरलता देगा। महिला, छात्रवर्ग को विदेश के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग : नींबू पीला, जामुनी
शुभ अंक : 6, 8 दिशा : पूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : समय का लाभ लेते हुए कार्य सम्पन्न करें।

 


मकर

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)


राशि पर चंद्रमा का गोचर आत्मचिंतन करेगा। परिवार की स्थिति का आकलन करेंगे। दृष्टिकोण में बदलाव होगा। व्यापारियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में अवसरों का अंबार लगेगा। नौकरीपेशा में इच्छित स्थान व पद की प्राप्ति का संयोग बन सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को इंजीनियरिंग में इच्छित सफलता मिल सकती है


शुभ रंग : काला, बादामी
शुभ अंक : 3, 7 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : अवसरों के साथ संबंधों के लाभ लेेने का समय है।

 


कुंभ

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


सगे-संबंधियों का व्यवहार विपरीत अनुभव होगा। कहीं-कहीं वैचारिक टकराहट भी संभव है। तीन दिन प्रतीक्षा करें। चौथे दिन से लाभ की स्थिति आपके अनुकूल होगी। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य तक नुकसान का समय है। ध्यान रखें। नौकरीपेशा में उलझनें बढ़ेंगी। महिला तथा छात्रवर्ग को अनुकूल अवसर मिल सकता है।


शुभ रंग : नारंगी, स्लेटी
शुभ अंक : 1, ५ दिशा : मध्यदक्षिण, उत्तर
अनुकूल सलाह : अच्छे समय की प्रतीक्षा करते हुए मौन रहें।

 


मीन

(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रतिष्ठा तथा पदोन्नति साथ-साथ मिलेगी। बाहरी क्षेत्र की यात्रा का योग बनेगा। पुराने कार्य में तेजी से सफलता। वरिष्ठों का सहयोग मिलने से अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह अनुकूल है। पुराने व्यवसाय को बाहरी क्षेत्र में आगे बढ़ा सकते हैं। नौकरी में इच्छित पद। महिला-छात्रों को अकादमिक अवसर।


शुभ रंग : केसरिया, पीला
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : मध्यउत्तर, पश्चिम
अनुकूल सलाह : संबंधों की सरलता का सम्मान करते हुए आगे बढ़ें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.