Breaking News
recent

01 जुलाई राशिफल : इस राशि वालों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: कम समय में कार्य पुरे होने से खुश होंगे। मकान दुकान पर निर्माण कार्य में रुकावट आ सकती है। आप की मेहनत के अनुरूप कार्य न होने से दुखी होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। आज लक्ष्मीनारायण के मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई जरूर अर्पण करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि: मनमर्जी से कार्य न करें अन्यथा परेशानी बड़ सकती है। सुख-सुविधा के साधनों पर बड़े खर्च के योग है। वाहन, मशीनरी की खराबी संभव है।आज तील गुड़ का दान जरूर करें।

मिथुन राशि: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। किसी कार्य को करवाने के लिए मेहनत अधिक होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिजनों से आपको व्यवहार ठीक करने की जरूरत है।

कर्क राशि: अकस्मात कोई बड़ा कार्य करना पड़ सकता है। शरीर कष्ट रहने से तनाव बढ़ेगा। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। संपत्ति के विवाद में परिवार जनों का सहयोग न मिलने से क्रोधित होंगे।

सिंह राशि: सोचते क्या है और होता क्या है। अपने सही समय का इंतजार करें, कार्यस्थल पर लोगों का आप के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कन्या राशि: वाहन खरीदने का मन होगा। आप की सूझ-बुझ से रुके काम पुरे होंगे। आज का दिन किसी से कोई भी वादा न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजनीती में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना बन रही है।

तुला राशि: कई दिनों से जिस व्यक्ति से आप मन की बात कहना चाहते थे, आज अवसर मिल सकता है। आप की लापरवाही से शारीरिक कष्ट संभव है। विवाह कार्य के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी व पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: अपने अधिकारों का सही प्रयोग कर रहे है। किसी विरोधी की बुरी नजर लग सकती है। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। आज पूण्य करने का दिन है। किसी मंदिर में यथा योग्य दान जरूर करें।

धनू राशि: व्यवसाय में चल रहे उतार चढ़ाव से चिंतित रहेंगे। बहनों का व्यवहार ठीक न होने से विवाद होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अपने विचरों को शुद्ध करें। शुभ रंग नीला।

मकर राशि: कोई भी काम करने के पहले परिजनों से राय जरूर लें। मित्रों के कारण किसी विवादित मामलों में उलझ सकते है। बिना सोचे-समझे किए कार्यों से हानि संभव है। आज किसी योग्य व्यक्ति को चावल और तिलहन जरूर दान करें।

कुंभ राशि: शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। सनातन धर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा।

मीन राशि: व्यवसाय में शत्रु परास्त होंगे। परिवार में कलाह से बचें। परिजनों से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.