पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- कला जगत में आपके किए गए सराहनीय कार्यों को भविष्य में अलग मुकाम हासिल होगा। पत्नी का भावनात्मक सहयोग बाहरी ताकतों से निपटने में मददगार साबित होगा।
अनुकूलता के लिए- उगते सूर्य को अघ्र्य दें।
अंक 02- सामाजिक क्षेत्र में बढ़ते हुए वर्चस्व का फायदा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबुत करने में मिलेगा। नौकरी में रहकर निष्पक्ष रहना होगा। मन में अनिर्णय की स्थिति बनेगी।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 03- व्यक्तिगत संबंधों में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए दोस्तों के मध्य बिताए गए पल सुकुन देंगे। जनपक्ष के रूझान को समझने के लिए स्वयं को नमकर चलना होगा।
अनुकूलता के लिए- अनावष्यक क्रोध से बचकर रहें।
अंक 04- भाग्योदय सरलता से होने लगेगा। दुर्घटनाओं से स्वयं को बचाने के लिए वाहनों के रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सेहत में पहले से सुधार रहेगा।
अनुकूलता के लिए- रामनाम का यथा संभव जाप करें।
अंक 05- साथ किसी काम में साथ में निवेश करने से पहले व्यवहारिक पहलुओं पर अच्छे से विचार करना होगा। जोखिम व मेहनत के कार्यों में ध्यान बटने की संभावनाए बनती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।
अंक 06- शेयर बाजार में निवेशीत धन के अचानक बढ़ने से ज्यादा निवेश पर विचार कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में खुला दिमाग रखना होगा। परिवार में माहोल सुखद बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी देवस्थल पर मौसमी फल चढ़ाएं।
अंक 07- परीचित व्यक्ति के द्वारा व्यवहार में धोखा खाने से पुरे समय मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। बच्चों का भरपुर सहयोग मिलेगा जिससे काम के प्रति निश्चिंत रहेंगें।
अनुकूलता के लिए- देवी के किसी भी बीजमंत्र का जाप करें।
अंक 08- पूर्ण प्रयत्न करने के बावजुद दोस्तों द्वारा पढ़ाई में बरगलाने की कोशिश हो सकती है। अतः सचेत रहें। मंजिल को हासिल करने के लिए पुरूषार्थ पर ही भरोसा रखें।
अनुकूलता के लिए- मीठे का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 09- अपने उग्र स्वभाव को महत्वपूर्ण मौकों पर काबू में रखने के लिए सत्संग का सहारा लेना होगा। सामाजिक क्षेत्र में व्यक्तिगत निर्णय के बजाए सामुहिक निर्णय को महत्व दें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में ध्वजा दान करें।





No comments:
Post a Comment