Breaking News
recent

अंकज्योतिष 06 जुलाई : अंक 09 वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का पूर्ण सहयाग प्राप्त होगा।

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- भुलने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है। पूर्व में शुरू किए गए कार्यों के सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। समाज में काबिलियत साबित करना कठिन रहेगा।
अनुकूलता के लिए- श्वान को टुकड़े कर रोटी खिलाएं।

अंक 02- अनुशासनहीनता के कारण न्यायायिक प्रक्रिया में उलझना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में अचानक बाहर जाने का कार्यक्रम बनने से परेशानी निर्मित होगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदुर लगाएं।

अंक 03- कार्यालय में रिश्तों में आत्मसंयम रखना होगा। साझेदारी में किए गए कार्यों के सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। जनपक्ष के प्रति अपनी सोच में व्यापक बदलाव लाना होगा।
अनुकूलता के लिए- रामनाम का जाप करें।

अंक 04- विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अपने परिवार से दूर होना पड़ सकता है। न्यायायिक प्रक्रिया में जटील तर्क-वितर्क करने के बाद ही सफलता मिलने के योग बनते है।
अनुकूलता के लिए - काले रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 05- नौकरी में उत्साहपूर्वक किए गए कामों के सफल होने से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। कठोर वाणी के प्रयोग के कारण बरसों से बने संबंधों में दूराभाव पैदा हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- घर में प्रातःकाल शंखनाद करें।

अंक 06- व्यापार में शत्रुपक्ष की ओर से नीत नई परेशानियां खड़ी होगी। किसी भी क्षेत्र की साझेदारी में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। आपसी लेनदेन सावधानी पूर्वक करें।
अनुकूलता के लिए - देवी मंदिर में कच्चे नारियल चढ़ाएं।

अंक 07- व्यापार में पूंजी की व्यवस्था के न होने से दिक्कतें बढ़ सकती है। पिता के व्यवहार को सहजता से लें। शिक्षा के क्षेत्र में अति आत्मविश्वास से शिक्षण कार्य प्रभावित होंगे।
अनुकूलता के लिए- आत्मप्रशंसा से बचकर रहें।

अंक 08- पुश्तैनी कारोबार में सहजनों से किसी भी तरह के सहयोग की अपेक्षा न रखें। परिवार सहित लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते है। किसी से भी स्पष्ट बोलने की प्रवृत्ति से बचें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में खीर का भोग लगाएं।

अंक 09- माता-पिता के स्वास्थ्य से संबंधित चिंताओं में कमी आएगी। घुमने फिरने में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी के पूर्ण सहयोग से पूर्ण सफलताएं प्राप्त होगी।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचकर रहें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.