जयपुर/करौली.
राजस्थान के चुनावों में करीब 5 माह का वक्त और है, ऐसे में सरकार पिछड़ी परियोजनाओं को पूरा करने में जुट गई है। अधिकारियों ने कहा है कि करौली में 61 गांवों को चंबल सवाईमाधोपुर-नादौती पेयजल प्रोजेक्ट का पानी जल्द मिलेगा...
उपखण्ड के गढख़ेड़ा गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में आयोजित ऋण माफी शिविर में मुख्य अतिथि व भाजपा नेता हरकेश गढख़ेड़ा सहित अतिथियों ने ३१९ किसानों को १ करोड़ ४ लाख रुपए की ऋण माफी के प्रमाण पत्र सौंपे। शिविर की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद मीना ने की तथा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामराज मीना व ग्राम पंचायत की सरपंच सुशीला देवी विशिष्ट अतिथि थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेता ने सहकारिता के सिद्धांतों के बारे में बताया। भाजपा कार्यसमिति सदस्य मीना ने किसानों के उत्थान के लिए बनी स्वामी नाथन रिपोर्ट के तहत किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र के ६१ गांवों को चंबल सवाई माधोपुर नादौती पेयजल परियोजना का पानी मुहैया करवाया जाएगा। इससे पूर्व केन्द्रीय सहकारी बैंक के शिविर प्रभारी महेश चंद शर्मा ने ऋण माफी योजना की जानकारी दी। समिति व्यवस्थापक ओमप्रकाश खंगार ने योजना में शामिल किसानों से सम्बद्ध जानकारी दी। इससे पूर्व एलआई बृजलाल मीना, बागौर जीएसएस अध्यक्ष कमलराम मीना, बरदाला अध्यक्ष श्रीराम मीना सहित अतिथियों का साफा बांध स्वागत किया गया।
लोक संस्कृति की दिखी झलक
ऋण माफी शिविर में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिसका शुभारंभ समाजसेवी शिवराम गढख़ेड़ा व व्यवस्थापक ओमप्रकाश खंगार ने किया। कोटा से आई कलाकार रीना ने लांगुरिया, सत्यम शिवम् सुंदरम्, इक राधा इक मीरा गीतों की प्रस्तुति पर विभोर कर दिया। भीलावाड़ा की डांसर मीना ने श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम... आदि भजनों के अलावा मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरा मोती मेरे देश की धरती....। ये देश है वीर जवानों को अलबेलों का मस्तानों का इस... आदि देश भक्ति गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी।
किसानों को सौंपे प्रमाण पत्र
कुडग़ांव. ग्राम पंचायत महमदपुर के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया ने ११४ किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर राजौरिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऋण माफ करने से गरीब किसानों को सम्बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की निर्धारित राशि को बढ़ाकर किसानों को राहत प्रदान की है। प्रधानमंत्री ने २०२२ तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। महमदपुर सहकारी समिति के कुल २८२ सदस्य होने पर ११४ किसानों का ७१०००० का ऋण माफ किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह मीना, कोषाध्यक्ष वासुदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष शेरसिंह चौधरी, समिति अध्यक्ष अतरसिंह, महमदपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक रमेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
.....





No comments:
Post a Comment