पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- कला के क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। वरना परिणामों के प्रति आशंका बनी रह सकती है। अग्निकारक यंत्रों के प्रयोग में असावधानी बरतनें से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी धार्मिक पुस्तक का पठन करें।
अंक 02- भौतिक सुख-सुविधाओं के कारण नित्य पूजन कर्म बाधित होगा। सामाजिक स्तर पर व्यर्थ बहस से बचें। शीत प्रकृति वाले तरल पदार्थों का सेवन सावधानी पूर्वक रखें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री सीधा चढ़ाएं।
अंक 03- जनमानस अपना विरोधी हो सकता है। प्राप्त हुए नए अवसरों का लाभ लंबे समय तक नहीं ले पाएंगे। आपकी कार्यकुशलता के कारण आर्थिक स्रोतों में बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का अपमान करने से बचें।
अंक 04- व्यर्थ के अभिमान से प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। भविष्य की योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कते आ सकती है। फिजुलखर्ची की आदत कम करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- सूर्यदेव को हल्दी मिश्रित जल से अघ्र्य दें।
अंक 05- जनकल्याण की भावना से किए गए कार्यों से सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। दैनिक दिनचर्या में लापरवाही पर अंकुश लगाने से स्वास्थ्य अनुकूल रह सकता है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में जसवंती के पुष्प चढ़ाएं।
अंक 06- भाग्य के भरोसे काम करने वाले व्यक्तियों की ईश्वर के प्रति आस्थाओं में कमी आएगी। युवाशक्ति को नए अवसरों के संबंध में निर्णय लेने के प्रति असमंजस की स्थिति रहेगी।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।
अंक 07- किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभावित है। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान संभव है। वाहन चलाने में नियमों की अनदेखी न करें।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।
अंक 08- समाज के प्रति आपके दृष्टिकोण का प्रतिकुल असर पड़ेगा। युवावर्ग को करियर में कई अवसर प्राप्त होंगे। अध्यात्म में की गई साधना के परिणाम देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के सवा किलो अन्न का दान करें।
अंक 09- अभिमान की अपेक्षा स्वाभिमान से किए गए कार्यों में सफलता के योग ज्यादा बनते है। आपके लचीले व्यवहार से पैतृक संपत्ति के काम में मेहनत करना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में श्रमदान करें।





No comments:
Post a Comment