Breaking News
recent

सरकार गिरने के बाद आखिरकार पीडीपी में पड़ गया फूट, स्थापना दिवस नहीं पहुंचे ये 10 विधायक

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद वहां की सियासी हचल काफी तेज हो गई है। खासकर पीडीपी में अंदरूनी कलह जोरों पर है। हालांकि, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पार्टी को बचाने की काफी कोशिश कर रही है। इसके बावजूद मामला बिगड़ता जा रहा है। दरअसल, आज पीडीपी अपना स्थापना दिवस मना रही है। लेकिन, इसी मौके पर पीडीपी में फूट पड़ गई है। बताया जा रहा है कि स्थापना दिवस से 10 विधायकों ने कन्नी काट लिया है।

10 विधायकों ने स्थापना दिवस से किया किनारा

जानकारी के मुताबिक, पीडीपी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के 10 विधायक नहीं पहुंचे हैं। नहीं पहुंचने वालों में 7 विधायक और 3 एमएलसी शामिल हैं। खबर के मुताबिक, स्थापना दिवस के दौरान पीडीपी के बागी विधायक ने दस विधायकों के साथ अलग कार्यक्रम किया है। गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू कश्मीर में पीडीपी की युवा शाखा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अपने 10 से अधिक समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सभी का अपनी पार्टी में स्वागत किया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महासचिव युद्धवीर सेठी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता शामिल भी शामिल रहे। रविन्द्र रैना ने पीडीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह अपनी जगह आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी ने सत्ता में आने के बाद जम्मू और लद्दाख क्षेत्र की अनदेखी की है। वहीं, आज खुलकर 10 विधायक पार्टी से बगावत कर गए है, जिसके कारण सियासी हलचल तेज हो गई है। अब देखना है कि घाटी की सियासत क्या रंग लाती है।

आपको बता दें कि वर्तमान में घाटी में राज्यपाल शासन लागू है। चर्चा यह भी है कि यहां जल्द से जल्द नई सरकार का गठन किया जा सकता है। बहरहाल, पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर की सियासत में काफी उठा-पटक हुई है और हर दिन नई-नई चर्चाएं हो रही है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.