जयपुर ।
दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर इलाके में रविवार को एकसाथ एक ही मकान में 11 शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है 10 शव फंदे से लटके हुए थे और एक शव जो की बुजुर्ग महिला का बताया जा रहा है, वह कमरे में पड़ा हुआ था। यह परिवार राजस्थान का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है की ये सामूहिक आत्महत्या का मामला है या मर्डर का।
राजस्थान के है ये परिवार
मामले में मिली जानकारी के अनुसार परिवार का राजस्थान का होना बताया जा रहा है। ये परिवार 20 साल पहले राजस्थान छोड़ गया था। परिवार मूलतः भाटिया परिवार राजस्थान के ही चित्तौड़ जिले के सावा गांव के रहने वाले थे। जो करीब 20 साल पहले हरियाणा में जा बसा था। मृतक परिवार के राजस्थान में कुछ परिजन रहते हैं जिनसे मिली जानकारी में सामने आया कि ये परिवार राजस्थान छोड़ने के बाद हरियाणा के ठहाने में रहने लग गया था। इसके बाद ये दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
Delhi: Police inspects the house in Burari where 11 bodies were found blindfolded and hanging from a railing, earlier today. pic.twitter.com/v3EnwEq1O1
— ANI (@ANI) July 1, 2018
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली में भाटिया परिवार के सभी 11 सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में मिले थे। मृतकों में चार पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। 11 लोगों के परिवार में दो भाई थे. दो उनकी पत्नियां, दो लड़के, एक बुजुर्ग मां और बहनें व नाती शामिल हैं। बुजुर्ग महिला के अलावा सभी लाशें रेलिंग से एक ही जाली की रस्सी से लटकी मिली है। बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर मिला है। पुलिस के घटना स्थल यानी की मृतकों के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जो साफ दर्शाता है कि परिवार के लोगों ने आत्महत्या तो नहीं की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसका गला दबाया गया है। यह मामला हत्या का है या सामूहिक आत्महत्या का इसके बारे में पुलिस जांच में जुटी है।





No comments:
Post a Comment