अंक 01- भावुकता में आकर लिये गए निर्णयो से नुकसान हो सकता है। पहले से रूके हुए धन के प्राप्त होने के योग बनते है। कृषक वर्ग को मेहनत के परिणाम देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- गाय को अपने हाथों से हरी घास खिलाएं।
अंक 02- प्रत्येक कार्यो के प्रति मन मे आलस्य बना रहेगा । आज के दिन अत्यधिक धन खर्च के योग बनते है। कानुनी विवादों के कुछ समय के लिए आगे बढ़ने से मायुसी बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 03- नौकरीपेशा व्यक्ति को अपने व्यवहार के कारण वरिष्ठजनों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है। मित्रों की सलाह के विपरित स्वयं के पढ़ने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में श्रंगार सामग्री चढ़ाएं।
अंक 04- व्यवसाय में पूंजी की समस्या आ सकती है। मजदूर वर्ग को मेहनत का पूर्ण फल मिलने लगेगा। भाईयों से पूर्ववत बने संबंधों को बरकरार रखने मे कठिनाई आएगी ।
अनुकूलता के लिए - ब्राह्मणों को कच्चा सामान भेंट में दें।
अंक 05- वाहन चलाने में असावधानी से दुर्घटना घट सकती है। दैनिक कार्यों के प्रति मन में आलस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर मे धार्मिक ग्रंथ का पठन करें।
अंक 06- नौकरी में सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। साझेदारी में एक दूसरें पर आरोप लगाने से बचें। बड़बोलेपन के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- शिवालय में चंदन मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
अंक 07- कारोबारी नफे में कमी आ सकती है। शारीरिक तकलीफों को नजरअंदाज न करें एवं विशेषज्ञ की सलाह लें। सामाजिक स्तर पर अपने व्यवहार से मानसम्मान में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।
अंक 08- यंत्रों मशीनों के प्रयोग में असावधानी से चोट लग सकती है। भुमि-भवन के कार्यों में कानुनी दिक्कतें आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधित चिंताओं में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को भुने हुए चने खिलाएं।
अंक 09- अत्यधिक व्यसनों में धन खर्च होने के कारण व्यवसायिक पूंजी में कमी आ सकती है। उच्च शिक्षित छात्रों में मानसिक उत्साह के कारण लंबे समय से बना तनाव कम होगा।
अनुकूलता के लिए- अशोक का एक पत्ता अपने पास में रखें।





No comments:
Post a Comment