ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशि: बोले कम और काम ज्यादा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृषभ राशि: कम समय में कार्य पुरे होंगे। आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि: अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।
कर्क राशि: आपके क्रिया कलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट हो सकता है।
कन्या राशि: दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।
तुला राशि: आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि: लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पुरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है। अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
धनु राशि: मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि: अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आप की कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि: आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।
मीन राशि: आलस त्यागे और काम के प्रति सजग रहें। आप की दिनचर्या में बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।





No comments:
Post a Comment